पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने भारत नामध्येय भरत महोत्सव में विशेष आमंत्रण तथा सम्मान पर मयंक प्रकाश कोठारी तथा परिवार का जताया आभार वंदन।

Date:

Share post:

आज डू सोमथिंग सोसाइटी कोटद्वार के संस्थापक मयंक कोठारी जी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम भारत नामध्येय भरत महोत्सव में पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार को सादर आमंत्रित किया गया था। इसके लिए कोठारी परिवार का दिल की गहराइयों से आभार और वंदन।

यह सम्मान किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि उन शहीदों का है जिनके बलिदान पर यह राष्ट्र फल फूल रहा है। यह सम्मान उन वीर माताओं का है जिन्होंने अपने सुहाग से इस राष्ट्र को सीचा है। आज हम उनकी कुर्बानियों को याद कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

मेलों का आयोजन समाज को जोड़ने और जाग्रत करने का काम करता है, जिसके माध्यम से समाज के ताने बाने को मजबूत करने का काम किया जाता है। आज कहीं न कहीं ऐसे कार्यक्रमों की नितांत आवश्यकता है।
आज के कार्यक्रम में शूर बीर खेतवाल साब, अनसूया प्रसाद सेमवाल साब, गोपाल साब, ठाकुर साब, देवेंद्र साब और सैन सिंह साब आदि उपस्थित थे। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो समाज को जोड़ने और राष्ट्र की एकता को मजबूत करने में मदद करेगा।

महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति तथा कार्यकारणी।

Related articles

*भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित हुई बैठक सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की गरिमामयी उपस्थिति...

भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में उपस्थित...

*सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU*सैनिक परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा मे राहत*

सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU सैनिक...

*एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. डॉ अम्बिका प्रसाद*

एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. शब्दों से शायद ही पूरी होगी..?एक दर्द है पीढ़ी-दर-पीढ़ी का..जो वंशानुगत सालता...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ओरिएंटेशन एवं करियर काउंसलिंग...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त...