*रा०क०पू०मा०वि० रामजीवाला का शैक्षिक भ्रमण।महाबगढ़ सहित रमणीय स्थलों के करे दर्शन* *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

रा०क०पू०मा०वि० रामजीवाला का शैक्षिक भ्रमण।

विकास क्षेत्र यमकेश्वर, दिनांक 13 दिसंबर 2024 को राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामजीवाला, क्षेत्र यमकेश्वर के छात्र, छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के तहत गढवाल के प्रसिद्ध सिद्धपीठ महाबगढ़ के  दर्शन करवाए गए, जो गढ़वाल के बावन गढ़ों में से एक प्रसिद्ध गढ़ है, वहां की जानकारियां एकत्रित की कैसे मंदिर की स्थापना हुई, वहां की क्या प्रसिद्धि है, लोक कथाएं, और क्षेत्र की जानकारी प्राप्त करवाई गई।




       छात्र, छात्राओं ने अनेक ऐतिहासिक धरोहर महाबगढ के साथ ही कन्वाश्रम भरत की जन्मभूमि भरतपुर का भ्रमण किया। जिसमें बहुत कुछ सीखने को मिला, और नई,नई जानकारियां प्राप्त की। छात्र,छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण से नए ज्ञान की प्राप्ति, खोज की प्रवृति, सीखने के अवसर, अपने पहाड़ की संस्कृति, पौराणिक कथाएं, जलवायु, पर्यावरण आदि की जानकारी प्राप्त हुई। 
    विद्यालय शैक्षिक भ्रमण में प्रधानाध्यापिका श्रीमती यशोदा आर्य के साथ समस्त विद्यालय परिवार प्रेमलता शाह,गीता शाह, मीना देवी एवं संतोष चतुर्वेदी तथा  विद्यालय के सभी छात्र,छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Related articles

*भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित हुई बैठक सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की गरिमामयी उपस्थिति...

भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में उपस्थित...

*सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU*सैनिक परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा मे राहत*

सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU सैनिक...

*एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. डॉ अम्बिका प्रसाद*

एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. शब्दों से शायद ही पूरी होगी..?एक दर्द है पीढ़ी-दर-पीढ़ी का..जो वंशानुगत सालता...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ओरिएंटेशन एवं करियर काउंसलिंग...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त...