*चीनी से गायब हुई मिठास जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने को 11 टीमों ने बाजारों में की छापेमारी**क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी करण क्षेत्री के नेतृत्व में कोटद्वार में सघन निरीक्षण*

Date:

Share post:

*चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने को 11 टीमों ने बाजारों में की छापेमारी क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी करण क्षेत्री के नेतृत्व में संघन निरीक्षण*

जनपदभर में खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर होगी नियमानुसार कार्यवाही जनपद में चीनी के अवैध भंडारण, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभाग की 11 टीमों ने जनपद के विभिन्न नगरों एवं ग्रामीण बाजारों में खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण कर चीनी के स्टॉक एवं उपलब्धता की जांच की।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विभागीय टीमों द्वारा कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर, पाबौ, लैंसडाउन, सतपुली, लक्ष्मणझूला, चौबट्टाखाल, रिखणीखाल, दुगड्डा और उफरैंखाल बाजारों में खाद्य दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानदारों को निर्धारित नियमों का पालन करने तथा चीनी का अनावश्यक रूप से भंडारण न करने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की कालाबाजारी अथवा अवैध बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई।िला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं को आवश्यक खाद्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा बाजारों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। आगे भी नियमित एवं औचक चेकिंग अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीनी का अवैध भंडारण, जमाखोरी अथवा कालाबाजारी करते पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Related articles

मेहनत, संघर्ष और समर्पण की मिसाल हैं ऋषि कण्डवाल, संगठन के प्रति निष्ठा ने बनाया भाजपा का भरोसेमंद चेहरा

देहरादून। किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ताओं से होती है और जब कोई कार्यकर्ता वर्षों...

रिखणीखाल/नैनीडांडा – ये कैसा दुर्भाग्य है कंडलसेरा-द्वारी-भौन सड़क मार्ग का?

रिखणीखाल/नैनीडांडा - ये कैसा दुर्भाग्य है कंडलसेरा-द्वारी-भौन सड़क मार्ग का? लैंसडौन विधानसभा के रिखणीखाल प्रखंड के अंतर्गत कंडलसेरा-द्वारी-भौन सड़क...

*होमवर्क पूरा नहीं हुआ तो शिक्षिका ने मारा थप्पड़, कुछ ही पलों में मासूम ने तोड़ा दम; सीसीटीवी ने खड़े किए कई सवाल ....

होमवर्क पूरा नहीं हुआ तो शिक्षिका ने मारा थप्पड़, कुछ ही पलों में मासूम ने तोड़ा दम; सीसीटीवी...

*कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में AI-Enabled Future-Ready Employability, Career & Research Development, and Institutional Process Excellence पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन*

कोटद्वार, 21अगस्त 2026। डॉ. पी.डी.बी.एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में “AI-Enabled Future-Ready Employability, Career & Research Development, and...