एआई-सक्षम रोजगार, करियर एवं शोध विकास और लीन सिक्स सिग्मा पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
कोटद्वार, 20 अगस्त 2026। डॉ. पी.डी.बी.एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में “AI-Enabled Future-Ready Employability, Career & Research Development, and Institutional Process Excellence through Lean Six Sigma” विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का आज शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का आयोजन एजुकेशन पॉलिसी एंड नॉलेज इनोवेशन, इंटरनेशनल प्रोसेस एक्सीलेंस काउंसिल (IPEC) तथा महाविद्यालय के IQAC, वनस्पति विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रो इंदु तिवारी , विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान, प्रो ज्योति खरे, समन्वयक BGMC ने अपने विचार रखे । कार्यक्रम का संचालन IQAC समन्वयक एवं इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ आर के द्विवेदी द्वारा किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डी.एस. नेगी के संरक्षण में आयोजित इस कार्यशाला में IPEC के हेड, एजुकेशन पॉलिसी एंड नॉलेज इनोवेशन, दीपक द्विवेदी मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की रोजगार आवश्यकताओं, करियर एवं शोध क्षमता तथा संस्थागत कार्यप्रणालियों में उत्कृष्टता स्थापित करना है।
कार्यशाला के प्रथम दिवस की थीम “Future Ready 2040” रखी गई है, जिसमें Qualification से Capability तथा Answers से Inquiry की ओर बढ़ने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों में भविष्य के अनुरूप कौशल, जिज्ञासा, नवाचार और रोजगारपरक क्षमताओं के विकास पर चर्चा की जा रही है।
इस कार्यक्रम में डॉ सुनीता नेगी, डॉ संजय मदन, डॉ मोहन कुकरेती, डॉ नवीन चंद्र खंडूरी, डॉ हेमन्त जोशी, डॉ प्रवीन कुमार डोभाल, डॉ पवनिका चन्दोला, आदि प्राध्यापक तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
