*यमकेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न, बूथ अध्यक्षों व बीएलए का हुआ सम्मान, सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल की रही गरिमामयी उपस्थित*

Date:

Share post:

यमकेश्वर विकासखंड के जाखनिखाल

यमकेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न, बूथ अध्यक्षों व बीएलए का हुआ सम्मान

यमकेश्वर विकासखंड के जाखनिखाल मंडल अंतर्गत किन्सुर न्याय पंचायत में शक्तिकेंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शक्तिकेंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके संगठनात्मक योगदान के लिए अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related articles

कोटद्वार मंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

कोटद्वार। 16 सितंबर 2026 को नवीन मंडी स्थल कोटद्वार में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा दिवस के अंतर्गत...

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...