वार्ड नंबर 37 के पार्षद सुखपाल शाह के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार से राशन कार्ड के संबंध में एक ज्ञापन प्रेषित किया जैसा की ज्ञात है कि लगभग तीन माहा पूर्व खाद्य पूर्ति विभाग प्रशासन के माध्यम से राशन कार्डों का सत्यापन किया गया था


उसमें कई पात्र लोगों के नाम हटा दिए गए जिसमें कई महिलाएं जो विधवाएं हैं उनका आय का कोई साधन नहीं है विधवा पेंशन के रूप में 1500 रूपया महीना मिलता है उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया गया पार्षद सुखपाल शाह ने कहां की जो अपात्र थे उनका नाम कटता है तो कोई आपत्ति नहीं है मगर बहुत से ऐसे परिवार है जिनके आय का कोई साधन नहीं है वृद्धा हैं ऐसे परिवारों के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी ने यह योजना चलाई है मगर जांच करने वाले अधिकारी , कर्मचारियों ने उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया गया है इनके पास ना तो ज्यादा जमीन है सिर्फ अपने आवास के लिए ही भूमि उपलब्ध है यह परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं जिसमें सुमित्रा देवी पत्नी स्वर्गीय दिलबर सिंह, सुलोचना देवी पत्नी स्वर्गीय गोविंद सिंह, देवेश्वरी देवी पत्नी स्वर्गीय भारत सिंह, आदि अनेक गरीब परिवार, विधवा महिलाएं हैं जिनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया गया है जो सरासर गलत है पार्षद सुखपाल शाह उप जिलाअधिकारी से अनुरोध किया कि जिन-जिन गरीब लोगों के राशन कार्ड बंद कर दिया गया है उनका दोबारा सर्वे करा कर उन्हें भी बीपीएल कार्ड सफेद कार्ड कि श्रेणी में लाकर उन्हें भी इस योजना में लाए इस अवसर पर सीता देवी पार्षद वार्ड नंबर 39, कृष्ण चंद खंतवाल, पुष्पा देवी पूर्व प्रधान,आनंद घिडियाल, आदि उपस्थित थे

