*इण्डियन टैंलेंट आँलम्पियाड में एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया*

Date:

Share post:

इण्डियन टैंलेंट आँलम्पियाड में एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप

के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया।

02 बच्चों ने किया राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप के छात्रों ने इण्डियन टैंलेंट आँलम्पियाड में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एंव अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इण्डियन टैंलेंट आँलम्पियाड प्रतियोगिता में एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप के 233 बच्चों ने प्रथम राउण्ड में प्रतिभाग किया। जिसमें से द्वितीय राउण्ड के लिए 109 बच्चों का चयन हुआ। द्वितीय राउण्ड व फाइनल राउण्ड सम्पन्न होने के उपरान्त गणित विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के 5 विद्यार्थी दक्षिता, दिव्यांशु घ्यानी, आयुष नेगी एवं कार्तिक नेगी को एक्सीलेंस मेडल अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं राज्य स्तर पर कक्षा 8 की भव्या शर्मा ने सातवीं रैंक तथा कक्षा 2 के आरव ममगाई ने पाँचवीं रैंक प्राप्त कर क्रमशः ₹700 एवं ₹1000 की छात्रवृत्ति, गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र अर्जित किए ।

गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में देवी रोड की कक्षा 5 की याशिका उनियाल (विज्ञान) तथा कक्षा 4 की दृष्टि ओम मंडेलिया (चित्रकला) शामिल रहीं। दुर्गापुरी के कक्षा 6 के अनिकेत असवाल, कक्षा 4 की इषिता, कक्षा 1 के समर्थ रावत, कक्षा 3 के ओजस नेगी (गणित), कक्षा 6 की आराध्या रावत (चित्रकला) ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं कण्वघाटी की कक्षा 7 की प्राची नेगी (चित्रकला), कक्षा 3 के तेजस, कक्षा 4 के सारांश, कक्षा 5 के सार्थक नेगी, कक्षा 6 के जैद, कक्षा 7 के रितेन्द्र रावत (सामान्य ज्ञान), कक्षा 5 की इशानी डबराल (लॉजिकल रीजनिंग), कक्षा 2 की तनवी, कक्षा 5 के आयुष नेगी, कक्षा 7 की सिद्धि लखेड़ा, कक्षा 8 की आशिका (गणित) तथा कक्षा 8 के लक्षित कुकरेती (विज्ञान) ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस प्रकार कुल 19 विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

सिल्वर मेडल विजेताओं में देवी रोड की कक्षा 3 की स्रवी एवं कक्षा 5 के आद्विक रावत (गणित), कण्वघाटी की कक्षा 6 के काव्यांश एवं कक्षा 4 की इशानी बिष्ट (सामान्य ज्ञान), कक्षा 1 के अथर्व, कक्षा 2 की अनाया तथा कक्षा 4 के दिव्यांशु घ्यानी (गणित) शामिल रहे। कुल 7 विद्यार्थियों ने सिल्वर मेडल प्राप्त किए।

ब्रॉन्ज मेडल विजेताओं में देवी रोड की कक्षा 4 की मनस्वी एवं कक्षा 2 के अयांश घिल्डियाल ने गणित विषय में, दुर्गापुरी की कक्षा 6 की आराध्या रावत ने सामान्य ज्ञान तथा कक्षा 1 की सुकृति नेगी ने गणित विषय में, वहीं कण्वघाटी की कक्षा 4 की मन्नत शर्मा ने सामान्य ज्ञान तथा कक्षा 3 के सूरज नौटियाल एवं कक्षा 5 के वेदांश ने गणित विषय में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। इस प्रकार कुल 7 विद्यार्थियों ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।

विद्यालय में प्रतियोगिता का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन कराने के लिए देवी रोड की प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति कुलाश्री को सर्वश्रेष्ठ समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) के रूप में एक्सीलेंस अवॉर्ड] प्रशस्ति पत्र, चेक एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं दुर्गापुरी की प्रधानाचार्य श्रीमती कविता रावत को सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य के रूप में एक्सीलेंस अवॉर्ड, प्रशस्ति पत्र, एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप के कार्यकारी निदेशक श्री मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली, प्रधानाचार्य सुनीता नैथानी, पुष्पा केष्टवाल, नितिश कुमार, अतुल बड़ोला, शांति गुसाईं सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

Related articles

*रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में द्वितीय चरण में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर...

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में द्वितीय चरण में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता फैलाने...

*कोटद्वार में खोह नदी के पास अवैध खनन सामग्री से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली को पौड़ी पुलिस ने किया सीज।गाड़ीघाट निवासी तोताराम का ट्रैक्टर हुआ सीज*

कोटद्वार में खोह नदी के पास अवैध खनन सामग्री से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली को पौड़ी पुलिस ने किया सीज। वरिष्ठ...

*प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने पर भाजपा का पलटवार, महेंद्र भट्ट और ऋषि कण्डवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ विरोध...

प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने पर भाजपा का पलटवार, महेंद्र भट्ट और ऋषि कण्डवाल के...

संपादकीय: जन आंदोलन या राजनीतिक अवसर? पेपर लीक पर गरमाई सियासत

संपादकीय: जन आंदोलन या राजनीतिक अवसर? पेपर लीक पर गरमाई सियासत देशभर में लगातार सामने आ रही पेपर लीक...