*प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने पर भाजपा का पलटवार, महेंद्र भट्ट और ऋषि कण्डवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन*

Date:

Share post:

प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने पर भाजपा का पलटवार, महेंद्र भट्ट और ऋषि कण्डवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

देहरादून। प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन करते हुए इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास जैसे अत्यंत संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ किया है। उनका कहना है कि इस प्रदर्शन से न केवल सुरक्षा एजेंसियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा, बल्कि दिल्ली की आम जनता को भी यातायात और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा।

सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को सरकार की नीतियों का विरोध करने का पूरा अधिकार है, लेकिन विरोध का तरीका लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सुरक्षा मानकों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहली बार विपक्ष का नेता संसद के बजाय प्रधानमंत्री आवास जैसे अति संवेदनशील क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन करता दिखाई दिया, जो अत्यंत निराशाजनक है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक और नीतिगत विरोध पूरी तरह स्वीकार्य है, लेकिन प्रधानमंत्री पूरे देश के होते हैं। ऐसे में उनके आधिकारिक आवास को राजनीतिक प्रदर्शन का केंद्र बनाना उचित नहीं कहा जा सकता। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस से अपने इस कदम पर आत्ममंथन करने और लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करने की अपील की।

भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक पदों की गरिमा से जुड़ा विषय बताते हुए कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। वहीं कांग्रेस का कहना है कि उसका प्रदर्शन युवाओं और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर था। दोनों दलों के बीच इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है।

Related articles

*कोटद्वार में खोह नदी के पास अवैध खनन सामग्री से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली को पौड़ी पुलिस ने किया सीज।गाड़ीघाट निवासी तोताराम का ट्रैक्टर हुआ सीज*

कोटद्वार में खोह नदी के पास अवैध खनन सामग्री से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली को पौड़ी पुलिस ने किया सीज। वरिष्ठ...

संपादकीय: जन आंदोलन या राजनीतिक अवसर? पेपर लीक पर गरमाई सियासत

संपादकीय: जन आंदोलन या राजनीतिक अवसर? पेपर लीक पर गरमाई सियासत देशभर में लगातार सामने आ रही पेपर लीक...

*हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर में चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित*

हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर में चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कोटद्वार, 21 जुलाई...

गुम हो गये संयुक्त परिवार पितृ सत्तात्मक समाज संस्कार और संस्कृति आखिर कहाँ जा रहा है मानव: विमल भट्ट

. गुम हो गए संयुक्त परिवार एक वो दौर था जब पति,अपनी भाभी को आवाज़ लगाकरघर आने की खबर...