पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के तत्वावधान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में युवा शक्ति और मीडिया एवं भविष्य की संभावनाएं पर कार्यशाला का आयोजन किया गया

Date:

Share post:

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के तत्वावधान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में युवा शक्ति और मीडिया एवं भविष्य की संभावनाएं पर कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित दीप प्रजवलित कर किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की विभाग प्रभारी प्रो डॉ ज्योति खरे द्वारा की गई उन्होंने उपस्थित सभी अतिथि गणों तथा शहर के सोशियल मीडिया के इनफ्लुएंसरों का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने अपने उद्बोधन में पाठ्यक्रम की महता पर प्रकाश डालते हुये छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डीएस नेगी ने शहर से आए हुए सोशल मीडिया के इनफ्लुएंसर को पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने हेतु अधिकाधित जन समुदाय को जागरूक करने का आवाहन किया इसी क्रम मैं बीजेएमसी की पूर्व विभागध्यक्ष प्रो डॉ प्रीति रानी ने पाठ्यक्रम की अवधारणा तथा इसकी आवश्यकता पर विस्तार से अपने विचार रखें तदपश्चात श्री चक्रधर कंडवाल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम की विशेषताओं और रोजगार के अवसरों पर संपूर्ण जानकारी दी अनुपम भारद्वाज ने मास कम्युनिकेशन मैं करियर की संभावनाओं पर विचार रखें कार्यक्रम मैं छात्र संघ अध्यक्ष विकास कुमार ने अपने उद्बोधन में इस पाठ्यक्रम को अधिकाधित प्रचारित करने का आवाहन किया कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रोफेसर आशा देवी ने भी अपने विचार रखें कार्यक्रम में प्रो डॉ वीसी शाह डॉसुनीता नौटियाल डॉ मिनाक्षी वर्मा डॉ रश्मि बहुखंडी डॉ गीता डॉ सुरेश कुमार डॉ संजीव जुयाल डॉ जितेंद्र सिंह डॉ मीरा कुमारी
साक्षी गुसांईं हितेश ऋषभ गुंजन अमन रोहन राणा सुनीता तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अरविन्द दुदपुड़ी ने किया कार्यक्रम के अंत में बीजेएमसी की प्रभारी प्रो डॉ ज्योति खरे ने सभी आगतुकों अतिथियों छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया

Related articles

*श्राद्ध का भोजन क्या सच में पितृों को प्राप्त होता है, माता सीता द्वारा दिया गया श्राद्ध भोज तो उन्होंने क्या देखा:संकलन ऋषि कण्डवाल...

सीता माता द्वारा दिया श्राद्ध भोज....भगवान श्रीकृष्ण से पक्षीराज गरुड़ ने पूछा- हे प्रभु ! पृथ्वी पर लोग...

*कोटद्वार: अवैध रूप से चल रहे दो मदरसौं को किया गया सील, लकड़ीपडाव व नजीबाबाद रोड पर संचालित हो रहे थे मदरसे*

जिलाधिकारी के निर्देशन में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर प्रशासन का छापा, मदरसे सील सूचना/कोटद्वार/22 सितंबर, 2026:मुख्यमंत्री पुष्कर...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार का छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित इस तिथि को होगा मतदान

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव 2o26 - 27 का कार्यक्रम जारी करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य...

पोखटा ग्राम सभा में सिंचाई संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण, वरिष्ठ नागरिकों व बूथ पदाधिकारियों का सम्मान

द्वारीखाल। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के द्वारीखाल ब्लॉक की किंनशुर न्याय पंचायत अंतर्गत पोखटा ग्राम सभा में विभिन्न कार्यक्रमों...