*रिखणीखाल: नाबालिग युवती को बहलाया फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में रिखणीखाल पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार*

Date:

Share post:

गुमशुदगी से बरामदगी तक 24 घण्टे का सफऱ— सुरक्षा के संकल्प, संवेदनशीलता व सतर्कता से सुरक्षित लौटी नाबालिग।

पुलिस टीम के त्वरित कार्यवाही व सतत प्रयासों ने दिखाई राह, नाबालिग को सुरक्षित बरामद करने के साथ, आरोपी हिरासत में।

दिनांक 17.07.2026 को थाना रिखणीखाल पर वादिनी निवासी- रिखणीखाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना प्रत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री जो दिनांक 16.07.2026 की सायं घर से बिना बताए कहीं चली गई है परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद बालिका का कोई पता नहीं चल पाया और न ही वह घर वापस लौटी। इस संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना रिखणीखाल पर मु0अ0सं0-07/2026, धारा- 137(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता एवं नाबालिग बालिका की सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित कर नाबालिग को सुरक्षित बरामद करने के निर्देश दिए गए।
निर्गत निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना रिखणीखाल के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार पतारसी-सुरागरसी की गई, स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल सर्विलांस की सहायता से गहन खोजबीन की गई। पुलिस टीम के सतत प्रयासों व आपसी समन्वय के परिणामस्वरूप नाबालिग बालिका को घटना की सूचना प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर ही कुनालीखाल के पास से एक युवक आयुष कुमार, निवासी-ढाबखाल के साथ बरामद किया गया। नाबालिग बालिका के बयान लेने के साथ ही बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष काउंसलिंग की गई तथा मामले नाबालिग बालिका को भगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
आयुष कुमार (उम्र-21 वर्ष), निवासी- ढाबखाल,रिखणीखाल , समाचार के वास्तविक रूप के लिए पौड़ी पुलिस पर निर्भर।

Related articles

*कोटद्वार:प्रकृति हरियाली और समृद्धि का पर्व हरेला हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखण्ड का लोकपर्व*

प्रकृति हरियाली और समृद्धि का पर्व हरेला हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखण्ड का लोकपर्व: हरेला...

*रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अन्तर्गत...

रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण...

*सावन मास में शिव आराधना का महत्व, कैसें करें शिव पूजन, क्या फल मिलता है शिव पूजन से?* *ऋषि कण्डवाल(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार...

शिव आराधनासावन मास में भगवान शंकर की पूजा उनके परिवार के सदस्यों संग करनी चाहिए। इस माह में...

पहाड़ की बोडीयां – जीवंत गाथा: महेंद्र पाल सिंह रावत, लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं।

"पहाड़ की बोडीयां - जीवंत गाथा: लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं। आलेख: महेंद्र, पूर्व...