*कोटद्वार:प्रकृति हरियाली और समृद्धि का पर्व हरेला हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखण्ड का लोकपर्व*

Date:

Share post:

प्रकृति हरियाली और समृद्धि का पर्व हरेला हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखण्ड का लोकपर्व:

हरेला पर्व के दूसरे दिन शुक्रवार को हैप्पी चिल्ड्रेंस एकेडमी के प्रांगण में पौधे लगाकर वृक्ष एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रतिभा असवाल जी ने बच्चों को हरेला पर्व के बारे में जानकारी दी कि हरेला पर्व मुख्य रूप से उत्तराखंड में सावन महीने की शुरुआत पर मनाया जाने वाला हरियाली और खुशी का त्योहार है। यह मानसून के आगमन, नई फसलों की बुवाई की शुरुआत और प्रकृति संरक्षण के लिए मनाया जाता है। हरेला प्रकृति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण और समृद्धि का संदेश देने वाला प्रेरणादायक पर्व है।

इस दिन प्रत्येक व्यक्ति को एक वर्ष में एक पौधा लगाकर उसकी रक्षा करनी चाहिए और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। यही हरेला पर्व का वास्तविक संदेश है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं समस्त अध्यापक, अध्यापिकाओं एवं समस्त बच्चों ने यह संकल्प लिया कि हम भी प्रकृति की रक्षा करेंगे और हरियाली को बढ़ावा देंगे।

Related articles

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति..

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति.. कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व...

*आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन*...

युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी...

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...