सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने हरेला पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, पीपल का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Date:

Share post:

कोटद्वार। उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और हरियाली के प्रति हमारी आस्था एवं जिम्मेदारी का प्रतीक है।

इस अवसर पर ऋषि कण्डवाल ने प्रदेश के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वयं जीवनदायी पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित उत्तराखण्ड का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

अंत में ऋषि कण्डवाल ने सभी प्रदेशवासियों से हरेला पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Related articles

हरैला पर्व पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत की रही गरिमामयी उपस्थिति

कोटद्वार। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति...

कोटद्वार:वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में,एक पेड़ मां के नाम, हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में,एक पेड़ मां के नाम, हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।...

डॉ. पी. डी. बी. एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

डॉ. पी. डी. बी. एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, वृहद पौधारोपण...

*धर्म का मार्ग: कैसे बना सिंह माता की शवारी : ऋषि कण्डवाल जी(लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्यमंत्री हैं*

एक बार भगवान शिव द्वारा परिहास में 'काली' कहे जाने पर माता पार्वती को गहरा दुख हुआ। अपने...