*डॉ. पी डी बी एच राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में डॉ. अरुणा चौधरी अधिवर्षता पूर्ण होने के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया*।

Date:

Share post:

आज दिनांक 30, जून 2026 को डॉ. पी डी बी एच राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में डॉ. अरुणा चौधरी अधिवर्षता पूर्ण होने के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. अरुणा चौधरी ने महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में प्रयोगशाला सहायक के पद पर लगभग 36 वर्ष तक सेवारत रही। और पूरी ईमानदारी से कार्य किया। महाविद्यालय परिवार ने डॉ. चौधरी को भावभीनी विदाई दी। प्राचार्य प्रो.(डॉ.) डी. एस. नेगी जी ने इस अवसर कहा कि जिस जज्बे और कर्तव्यनिष्ठा ने अपने पद पर रहते हुए डा.चौधरी ने कार्य किया, आने वाली पीढ़ी सदैव स्मरण रखेगी। आपने बताया कि चौधरी मेम में अपने कार्य के प्रति एक जिजीविषा थी अपनी बात को कहने की हिम्मत थी और ये हिम्मत, मेहनत से पैदा होती है, क्योंकि आपने प्रयोगशाला सहायक के पद पर रहते हुए पी. एच. डी. जैसी उपाधि हासिल की। डॉ.चौधरी इसी महाविद्यालय की छात्रा रही और यही से अपने पद पर रहते हुए सेवानिवृत हो रही है, इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है।
डॉ. चौधरी ने अश्रु भरे स्वर में बताया कि एक लड़की के लिए मां और पिता को खोने के बाद सामाजिक रिश्तों को निभाना जिस पर बीतती है वही जान सकता। महाविद्यालय परिवार हमेशा मेरे भाई बहन की तरह साथ रहा। डॉ. अर्चना भण्डारी ने कहा कि चौधरी मेम मेरी बहन मेरी मित्र और उससे भी बढकर अगर कुछ हो सकता हो तो वह मेरे लिए थी, है और रहेगी। अनिता धस्माना ने बताया कि मैंने कॉलेज में ऐसे बहुत कम लोग देखे हैं जो जिंदादिल होते हैं और अरुणा चौधरी मेम उनमें भी सर्वोपरि है। डॉ. नवरत्न सिंह ने कहा कि अपनी बडी डिग्री का उनमें कोई भी घमंड नहीं रहा, छोटो के साथ छोटे और बड़ों के साथ बड़े जैसा व्यवहार इनकी प्राथमिकताओं में रहा है। डॉ. अर्चना कुकरेती ने बताया कि मैंने चौधरी मेम से बहुत कुछ सीखा है। इस अवसर पर डॉ, एस सी बहुगुणा, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ विनोद सिंह भंडारी, डॉ. मुकेश कुमार,डॉ, पवन भट्ट, अरविन्द दुदपुड़ी अनीता धस्माना आर्चना भंडारी मुकेश बिष्ट जयवीर सिंह नेगी कुसुम भंडारी अजय राणा शशि रावत उमेश कुमार शीशपाल राणा पृथ्वी पाल सिंह चंडी प्रसाद राकेश कुमार और नीरज बिष्ट लीला देवी शिखर चंद मेठानी मुकेश जदली सत्यपाल रावत भारत रावत मोहमदिन खान संदीप चौहान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन डॉ जुनिश कुमार द्वारा किया गया।

Related articles

*रोटरी क्लब कोटद्वार की एक बैठक मे वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी का किया गया गठन श्रीमती प्रतिभा गुप्ता अध्यक्ष व वीना रावत सचिव...

रोटरी क्लब कोटद्वार की एक बैठक मे वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे श्रीमती...

*लहंगा, आधी वर्दी – तीन पीढ़ी का समर्पणशादी के मंडप से रिटायरमेंट तक, और अब बेटा अग्निवीर – एक पहाड़ी फौजी परिवार की पूरी...

लहंगा, आधी वर्दी - तीन पीढ़ी का समर्पणशादी के मंडप से रिटायरमेंट तक, और अब बेटा अग्निवीर -...

आईटीडीए कैल्क, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एवं बुरांश कोचिंग द्वारा इंटर-बैच प्रतियोगिता का सफल आयोजन

कोटद्वार। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य...

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत झंडीचौड़ में किसान शिविर आयोजित, जैविक खेती अपनाने और पीएम किसान की समस्याओं के समाधान पर जोर

कोटद्वार। कृषि विभाग के "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत कृषि विभाग डुगड्डा के प्रभारी केहर सिंह चौधरी द्वारा...