उत्तराखंड में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था पर AAP का हमला, प्रदेश अध्यक्षा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने DG हेल्थ से की मुलाकात, 7 दिन में सुधार की मांग
देहरादून: उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था की बिगड़ती हालत को लेकर आज आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्षा के नेतृत्व में DG हेल्थ कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने DG हेल्थ डॉ सुनीता टम्टा को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, दवाओं का अभाव, टूटी मशीनों और मरीजों की दुर्दशा का मुद्दा उठाया।
प्रदेश अध्यक्षा ने DG हेल्थ से कहा कि पहाड़ से लेकर मैदान तक सरकारी अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं। बेस अस्पतालों में ICU बेड नहीं, PHC में डॉक्टर नहीं, और दवा के नाम पर पर्चा थमा दिया जाता है। गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के लिए 100 KM दूर भेजा जा रहा है। यह स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं, मरीजों के साथ क्रूर मजाक है।
AAP नेताओं ने देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ तथा पहाड़ के दूरस्थ अस्पतालों के हालात के वीडियो और फोटो DG हेल्थ को दिखाए। उन्होंने बताया कि पोस्ट खाली होने की वजह से नर्सें 24 घंटे ड्यूटी कर रही हैं, जबकि करोड़ों का बजट खर्च होने के बाद भी धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा। प्रदेश में स्वास्थ सेवाओं की इतनी बुरी हालत है की डॉक्टर cmo जैसे पद पर भी पहाड़ नहीं चढ़ना चाहते।
एम्स जैसे बड़े हॉस्पिटल व राजधानी के दून मेडिकल कॉलेज और कोरोनेशन में मेरीजो को बैड नहीं मिल पा रहे।
अध्यक्षा ने कहा की सभी जिला अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पद 3 महीने में भरे जाएं। सरकारी अस्पतालों में दवाओं और सर्जिकल सामान की 100% उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बंद पड़ी मशीनें 15 दिन में चालू हों। हर ब्लॉक स्तर पर 24×7 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एंबुलेंस सेवा की गारंटी हो।स्वास्थ्य बजट में भ्रष्टाचार और दवा खरीद में घोटाले की CAG ऑडिट कराई जाए।
प्रदेश अध्यक्षा ने चेतावनी दी कि अगर 7 दिन के अंदर ठोस कार्ययोजना नहीं दी गई तो AAP प्रदेश भर में “स्वास्थ्य सत्याग्रह” शुरू करेगी। हर अस्पताल के बाहर धरना होगा और मरीजों की हालत सरकार को दिखाई जाएगी।
DG हेल्थ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मांगों पर विभाग गंभीरता से विचार करेगा और शीघ्र रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि “उत्तराखंड की जनता टैक्स देती है तो उसे इलाज भी चाहिए। दिल्ली मॉडल की तरह मोहल्ला क्लीनिक और फ्री दवा-जांच उत्तराखंड में भी लागू करनी होगी। AAP जनता के स्वास्थ्य से समझौता नहीं करने देगी।”
ज्ञापन देने वालों में,
प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया प्रदेश मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना, डी एस कौटिल्य श्याम बाबू पाण्डेय जी, सुधा पटवाल जी, डी के पाल, रविंद्र चौधरी, दीप्ति रावत जी,शैलेश तिवारी शुभम , जितेन पंथ, सुरेश कुमार , वसीम अंसारी,कमल राणा, cp सिंह जी , सोनू राठी , राजीव तोमर और AAP उत्तराखंड के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे

