कुंभ निर्माण कार्यों एवं गंगा तट सुरक्षा परियोजनाओं का सिंचाई राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण, बरसात से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Date:

Share post:

हरिद्वार। सिंचाई राज्यमंत्री श्री ऋषि कण्डवाल ने हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियों एवं गंगा तट पर चल रहे महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

राज्यमंत्री ने सिद्ध श्रोत से नीचे कांगड़ी तक गंगा तट पर निर्माणाधीन लगभग 7.5 किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार एवं तटबंध कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं सुरक्षा मानकों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में कुंभ मेले के लिए सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पूज्य स्वामी चेतनानंद गिरी जी महाराज, सिंचाई विभाग के सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री श्री कण्डवाल ने कहा कि आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जाना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा नियमित निरीक्षण के माध्यम से निर्माण कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि गंगा तट सुरक्षा कार्य एवं कुंभ मेले से संबंधित आधारभूत सुविधाओं का विकास जनहित एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से निर्धारित समय के भीतर कार्य पूर्ण किए जाएंगे।

बैठक एवं निरीक्षण के दौरान उपस्थित संत समाज और स्थानीय लोगों ने भी विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे, जिन पर राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...