**शुभ काम में क्यों बनाई गई नारियल फोड़ने की परंपरा: आलेख ऋषि कण्डवाल (लेखक उत्तराखण्ड सरकार में सिंचाई राज्यमंत्री हैं)* *

Date:

Share post:

शुभ काम में क्यों बनाई गई नारियल फोड़ने की परंपरा ………

सनातन धर्म के ज्यादातर धार्मिक संस्कारों में नारियल का विशेष महत्व है। कोई भी व्यक्ति जब कोई नया काम शुरू करता है तो भगवान के सामने नारियल फोड़ता है। चाहे शादी हो, त्योहार हो या फिर कोई महत्वपूर्ण पूजा, पूजा की सामग्री में नारियल आवश्यक रूप से रहता है। नारियल को संस्कृत में श्रीफल के नाम से जाना जाता है।

विद्वानों के अनुसार यह फल बलि कर्म का प्रतीक है। बलि कर्म का अर्थ होता है उपहार या नैवेद्य की वस्तु। देवताओं को बलि देने का अर्थ है, उनके द्वारा की गई कृपा के प्रति आभार व्यक्त करना या उनकी कृपा का अंश के रूप मे देवता को अर्पित करना।

एक समय सनातन धर्म में मनुष्य और जानवरों की बलि सामान्य बात थी। तभी आदि शंकराचार्य ने इस अमानवीय परंपरा को तोड़ा और मनुष्य के स्थान पर नारियल चढ़ाने की शुरुआत की। नारियल कई तरह से मनुष्य के मस्तिष्क से मेल खाता है। नारियल की जटा की तुलना मनुष्य के बालों से, कठोर कवच की तुलना मनुष्य की खोपड़ी से और नारियल पानी की तुलना खून से की जा सकती है। साथ ही, नारियल के गूदे की तुलना मनुष्य के दिमाग से की जा सकती है।

नारियल फोड़ने का ये है महत्व- नारियल फोड़ने का मतलब है कि आप अपने अहंकार और स्वयं को भगवान के सामने समर्पित कर रहे हैं। माना जाता है कि ऐसा करने पर अज्ञानता और अहंकार का कठोर कवच टूट जाता है और ये आत्मा की शुद्धता और ज्ञान का द्वार खोलता है, जिससे नारियल के सफेद हिस्से के रूप में देखा जाता है।

Related articles

*चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त*

चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त यात्रियों को उचित मूल्य...

*मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ भारत निर्वाचन आयोग की बैठक*

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक बीएलओ करेंगे घर-घर संपर्क, मतदाता सूची के...

*कुमाल्डी नहर पर किसान परेशान कार्य एक वर्ष से लंबित, सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल ने जताई नाराजगी; ठेकेदार का बॉन्ड निरस्त कर...

कुमाल्डी नहर का कार्य एक वर्ष से लंबित, ऋषिकंडवाल ने जताई नाराजगी; ठेकेदार का बॉन्ड निरस्त कर नया...

*कोटद्वार: राजकीय बेस चिकित्सालय में व्यवस्था शुधारने को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मिले पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के पदाधिकारी भर्ती मरीजों का जाना...

डॉ जे सी ध्यानी को प्रमोशन पर दी बधाई, बेस हॉस्पिटल में पूर्व सैनिकों का जाना हाल………. रजिस्ट्रेशन काउंटर...