*कोटद्वार: श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति द्वारा “बाबा की रसोई” का शुभारंभ*

Date:

Share post:

श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति द्वारा “बाबा की रसोई” का शुभारंभ

कोटद्वार, 09 जून। श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति, कोटद्वार द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “बाबा की रसोई” का शुभारंभ 09 जून 2026 से किया गया है। इस सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को निःशुल्क भोजन प्रसादी उपलब्ध कराया जा रहा है।

समिति द्वारा इस पुनीत कार्य को नियमित रूप से संचालित करने का संकल्प लिया गया है।

समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी एवं समाजसेवी नागरिकों से इस मानव सेवा के कार्य में यथासंभव सहयोग करने की अपील की है। समिति का मानना है कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” है तथा जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने समाज हित में इस प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...