*कोटद्वार: शिक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्ध गाड़ीघाट कोटद्वार स्थित ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में स्काउट तथा गाइड शिविर का हुआ समापन*

Date:

Share post:

कोटद्वार में शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान बना चुके ख्याति प्राप्त स्कूल ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में जहाँ एक और स्तरीय तथा उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान की जाती है, वहीं छात्र छात्राओं को भविष्य में होनहार वैज्ञानिक, सैन्य अधिकारी तथा आदर्श नागरिक बनाने के लिए शिक्षण सहगामी क्रियाओं का नियमित आयोजन होता है। इसी क्रम में विद्यालय में स्काउट तथा गाइड शिविर का शानदार सत्र आयोजित किया गया।

अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना से सराबोर रहा छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

कोटद्वार गाड़ीघाट में स्थित शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में सत्र 2026- 27 के अंतर्गत आयोजित ‘स्काउट गाइड शिविर’ विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन और रचनात्मक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


शिविर का आयोजन दिनांक 2 मई, 2026 से 7 मई, 2026 तक किया गया ,जिसमें कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। छह दिनों तक चले इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता ,आत्मनिर्भता टीमभावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे जीवनपयोगी गुणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिदिन ध्वजारोहण, सरस्वती वंदना, प्रार्थना एवं ध्वज गीत के साथ किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को प्रशिक्षकों द्वारा स्काउट गाइड का इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा आदि का ज्ञान दिया गया। तत्पश्चात छात्रों को विभिन्न प्रकार की गांठें बांधने, तंबू निर्माण व उससे संबंधित विभिन्न प्रकार के उपकरण बनाना, शारीरिक व मानसिक खेल, विभिन्न प्रकार के स्ट्रेचरों का निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स बनाना, चिन्हों की पहचान व संकेतों से अवगत करवाया गया। विद्यार्थियों को जंगलों और अपरिचित स्थानों में रास्ता खोजने तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी दी गईं। समूह गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सीखने के साथ-साथ आनंद भी प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने शिविर के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Related articles

रितेश शर्मा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर, कोटद्वार में अमर शहीद मनदीप सिंह रावत जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि...

कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि विगत तीन वर्षों से अमर शहीद की पुण्यतिथि के अवसर...

*रिखणीखाल:प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का* ***अजय तिवाड़ी****

प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का…. केंद्र सरकार द्वारा थोपी गई मनरेगा से संशोधित जीवीजीरामजी योजना...

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त स्वच्छता जागरूकता शिविर

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त...

*राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर होगी गहन चर्चा*।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर...