कोटद्वार: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार ने कोटद्वार विधायक तथा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी को पत्र लिखकर पूर्वी खोह नहर की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की।
![](https://alagkhabar.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240610_130614.jpg)
कोटद्वार: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार ने कोटद्वार विधायक तथा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी को पत्र लिखकर पूर्वी खोह नहर की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महिन्द्र पाल सिंह रावत ने कोटद्वार विधायक तथा प्रदेश की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी को पत्र प्रेषित कर पूर्वी खोह नहर जो कि किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है तथा जिस पर आजकल मरम्मत का कार्य सिंचाई विभाग द्वारा कराया जा रहा है, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महिन्द्र पाल सिंह रावत ने कहा है कि अधिकांश किसानों की आजीविका खेती से चलती है एक ओर जहाँ धान की रोपाई होनी है वहीं सिंचाई विभाग बहुत धीमी गति से मरम्मत/ निर्माण कर रहा है। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महिन्द्र पाल सिंह रावत ने पत्र के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी से मांग की है कि व्यापक किसान हित में पूर्वी खोह नहर की मरम्मत कार्य करवा रही कार्यदायी संस्था को पूर्वी खोह नहर के मरम्मत कार्य को यथा शीघ्र पूरा कराया जाए।।।
![](https://alagkhabar.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240610_125023.jpg)
![](https://alagkhabar.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240610_130614.jpg)
![](https://alagkhabar.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240609_101656-2.jpg)