Latest News
नगर निगम के सामने रामलीला मैदान की ओर सड़क के साथ बनी नाली के बार बार चोक होने से सड़क पर फैल रही गंदगी
जन सरोकार: नगर निगम के सामने नाली हो रही बार बार कचरा आने से बंद स्थानीय व्यापारी , आम लोग हो रहे परेशान: नगर निगम कोटद्वार कार्यालय के ठीक सामने सड़क के साथ साथ बनी नाली बार बार कूड़ा कचरा फंस जाने से चोक हो जाती है तथा गंदा पानी सड़क के साथ रामलीला मैदान के साइड पर बने सम्पर्क मार्ग मे जमा हो जाता है जिससे वहाँ स्थानीय निवासियों तथा व्यापारियों के साथ ही आम लोगों को भी दिक्कतें हो रही हैं, लोगों का कहना है कि इस संदर्भ में नगर निगम से बार बार शिकायत की जाती है लेकिन समस्या का कोई हल नही निकल रहा है। जिससे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।