Latest News
शारीरिक स्वच्छता और किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन के संदर्भ में बच्चों को दी गई जानकारी
विकास क्षेत्र यमकेश्वर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परन्दा में आज आयुष विंग बनचुरी द्वारा शारीरिक स्वास्थ्य, और स्वच्छता के संदर्भ में छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों के विषय में आयुष विंग बनचूरी की डॉक्टर निष्ठा यादव नेगी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई एवं समझाया गया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट श्री ललित बगवारी द्वारा सभी को ज़रूरतों के हिसाब से निशुल्क दवाई वितरित की गई। साथ ही साथ योगा करवाकर उसके जीवन में महत्व और स्वास्थ्य पर होने वाले लाभों को भी समझाया गया।
विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ के साथ प्रधानाचार्य श्रीनंद डोबरियाल उपस्थित रहे। तथा विद्यालय परिवार ने विद्यालय में उपस्थित चिकित्सकों की काफी सराहना कर स्वागत किया। और भविष्य में इसी तरह के जागरुकता कैंप लगाने की मांग की।
![](https://alagkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240425-WA0098-1024x461.jpg)
![](https://alagkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240425-WA0102.jpg)
![](https://alagkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240425-WA0103-1024x576.jpg)
![](https://alagkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240425-WA0099-1024x461.jpg)
![](https://alagkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240425-WA0100-1024x576.jpg)