भारी मतों से जीतेंगे अनिल बलूनी : राकेश देवरानी- जिला मंत्री जनता पार्टी
भारी मतों से जीतेंगे अनिल बलूनी : राकेश देवरानी-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश देवरानी ने कहा है कि गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी भारी मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं। भाजपा नेता राकेश देवरानी ने कहा है कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हवा चल रही है। अयोध्या में भगवान राम का दिव्य और भव्य मन्दिर बन गया है। कश्मीर से धारा 370 निष्प्रभावी कर दी गई है। करोना काल में मुफ्त टीका करण, सुकन्या योजना, किसानों के लिए किसान समृद्धि योजना किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं के द्वारा प्र धान मंत्री मोदी के कार्य जनता के दिल में उतर चुके हैं विगत दस सालों में भ्रष्टाचार पर सख्त अंकुश लगा। अपराधियों और माफियाओं को नेस्तनाबूत होते देश की जनता ने देखा, भारत का कट्टर दुश्मन पाकिस्तान भीख मांग रहा है। देश में बड़ी सड़क परियोजनाओं को पूरा किया गया है, देश एक बार फिर सशक्त और मजबूत सरकार के लिए भारतीय जनता पार्टी को 400 से अधिक सीट जितवाकर केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।।।
![](https://alagkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240417-WA0139-1024x765.jpg)
![](https://alagkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240417-WA0141-1024x697.jpg)
![](https://alagkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240416-WA0109.jpg)