Latest News

सतपुली: ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धाश्रम में होल्यारों ने खेली होली। समाज सेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी होली के पावन पर्व पर प्रेषित की शुभकामनाएं।

ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धाश्रम में लोक कलाकारों ने खेली होली : सतपुली नगर के मानव ऋषि ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी द्वारा निर्मित ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धाश्रम में लोक कलाकारों तथा स्थानीय लोगों ने होली मिलन समारोह मनाया इस अवसर पर समाज हित में जुटे महान समाज सेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी की गरिमामय उपस्थित ने लोक कलाकारों और गणमान्य लोगों को उत्साहित कर दिया। दुखी जरूरत मंद असहाय लोगों की सहायता के लिए अग्रणी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी ने कहा कि मनुष्य जीवन सौभाग्य से प्राप्त होता है हमें होलिका और भक्त प्रहलाद के जीवन से सीखना चाहिए कि सत्य और भक्ति का मार्ग आपके जीवन को बदल देता है। मनुष्य को सदैव अच्छे कर्मों मे रत रहना चाहिए। दूसरों के प्रति करुणा का भाव अगर आपके अंदर है तो निश्चित रूप से आप में ईश्वरीय गुण विद्यमान है। भक्त प्रहलाद ने सत्य और भक्ति का मार्ग चुना तो आज दुनिया भर में पूजे जाते हैं। हिरण्यकश्यप और होलिका ने अनीति का मार्ग चुना तो ईश्वर ने उन्हें इसका दण्ड भी दिया। ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी ने सभी देशवासियों उत्तराखण्ड प्रदेश वासियों तथा गढ़वाल क्षेत्र की जनता को होली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की तथा सर्वे भवन्तु सुखिनः की अवधारणा के तहत सभी के सुखी निरोगी तथा सम्पन्न होने की कामना अपने संदेश में की।। अलग खबर के लिए अजय तिवाड़ी।।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please Disable Your Adblocker !