सरोवर नगरी हुई पर्यटकों से गुलजार। दूर दूर तक नही है बर्फवारी की सम्भावना। क्रिसमस डे से पूर्व निकली सेंट क्लाउड की झांकी।लगा रहता है जाम।

Date:

Share post:

स्थान। नैनीताल।

सरोवर नगरी हुई पर्यटकों से गुलजार। दूर दूर तक नही है बर्फवारी की सम्भावना। क्रिसमस डे से पूर्व निकली सेंट क्लाउड की झांकी।लगा रहता है जाम।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास इन दिनों पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है।
यहाँ कुछ दिन पूर्व हमारे जिला संवाददाता ललित जोशी व सहायक हर्षित जोशी ने विस्तार से बताया था। नैनीताल में बर्फ पड़ने के बाद एक दम सन्नाटा पसर गया था। पर चेनल ने डंके की चोट पर यह भी कहा था 25 दिसम्बर से 31st तक भारी संख्या में पर्यटकों का तांता उमड़ कर आयेगा । पर यह बात सत्य होती नजर आ रही है। नैनीताल व उसके आसपास पर्यटकों का तांता इस कदर उमड़ पड़ा। जिसके चलते वाहनों का काफिला भी बढ़ता गया और दिन रात जाम की स्थिति नजर आते जा रही थी।
जिसके चलते स्थानीय लोगों को भी चलने में बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यहाँ एक प्रसिद्ध होटल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रीशमिश डे से पूर्व सेंट क्लाउड की झांकी सजा कर मालरोड में टॉफ़ी आदि बाटी गई। इस मौके पर होटल के कर्मचारियों समेत पर्यटकों ने भी हिस्सा लिया। यहाँ होटल गेस्ट हाऊस समेत स्थानीय कारोबार करने वालों के चेहरे में भी रौनक देखने को मिल रही है। साथ ही नाव चालक, घोड़ा चालक, व टैक्सी चालकों की भी जमकर कमाई हो रही है। पर्यटकों से सरोवर नगरी गुलज़ार तो हो ही रही है साथ ही पर्यटक स्थलों पर भी खूब रोनिक देखने को मिल रही है। नैनीताल व उसके आसपास मौसम का मिजाज अभी खास नहीं बिगड़ा है हाँ सुबह शाम ठंड व पाला पड़ने से भयंकर ठंड का प्रकोप जारी हो गया है। पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों ने भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। अलबत्ता अभी बर्फबारी की सम्भावना दूर दूर तक नही दिखाई दे रही है।

Related articles

*कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर*

कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज...

देहरादून कैंट विधानसभा में SIR प्रक्रिया के दौरान 51,200 मतदाता प्रभावित, आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष सत्यापन और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा...

देहरादून कैंट विधानसभा में SIR प्रक्रिया के दौरान 51,200 मतदाता प्रभावित, आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष सत्यापन और...

रितेश शर्मा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर, कोटद्वार में अमर शहीद मनदीप सिंह रावत जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि...

कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि विगत तीन वर्षों से अमर शहीद की पुण्यतिथि के अवसर...

*रिखणीखाल:प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का* ***अजय तिवाड़ी****

प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का…. केंद्र सरकार द्वारा थोपी गई मनरेगा से संशोधित जीवीजीरामजी योजना...