सरिता चौहान की उपलब्धि पर पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत ने जताई खुशी कहा पूरे प्रदेश के लिए गर्व, सरिता ने राष्ट्रीय स्तर पर सीनियर स्क्वे मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2024-25 में गोल्ड मैडल प्राप्त किया

Date:

Share post:

श्रीमती सरिता चौहान, पुत्र बधु लाल सिंह, (पूर्व सैनिक) ने राष्ट्रीय स्तर पर सीनियर स्क्वे मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2024-25 में गोल्ड मेडल प्राप्त कर कोटद्वार का मान पूरे भारत में बढ़ाया है। यह उपलब्धि न केवल सरिता के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे कोटद्वार के लिए भी एक प्रेरणा श्रोत है।

सरिता ने इससे पहले भारत के अन्य राज्यों के साथ-साथ नेपाल में भी अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें युवा मामले और खेल मंत्रालय के द्वारा प्रशस्ति पत्र और सम्मानित किया जा चुका है। यह पुरस्कार देश के प्रतिभा शाली युवा खिलाड़ियों को दिया जाता है।

एक पूर्व सैनिक पुत्र बधु होने के लिए यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि एक महिला अपनी घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ खेल कूद प्रतियोगिताओं में अपने परिवार और समाज का नाम रोशन कर रही है। इसके लिए लाल सिंह जी (पूर्व सैनिक) के परिवार को भी आभार जिन्होंने उन्हें अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन दिया है।

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति शीघ्र सरिता को सम्मानित करने के लिए एक सभा का आयोजन करेगी। हमें सरिता पर गर्व है और उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए एक प्रेरणा श्रोत है और हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है।

धन्यवाद,

महेंद्र पाल सिंह रावत
अध्यक्ष
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार

Related articles

श्रीनगर गढ़वाल:श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026,

श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026, आज दिनांक 12.04.2026 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में सी०डी०एस०...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण* *खाद्य तथा आपूर्ति विभाग की कवायद*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...

*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय...