समान नागरिक संहिता में शत प्रतिशत विवाह पंजीकरण हों : जिलाधिकारी पौड़ी, कोटद्वार की बात (अलग खबर)

Date:

Share post:

यूसीसी में शत प्रतिशत विवाह पंजीकरण हो : डीएम

जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, दिए निर्देश

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने  समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि जिन कार्मिकों का विवाह 26 मार्च, 2010 के बाद हुए हैं वे जल्द यूसीसी में विवाह पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।
     आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार यूसीसी के अंतर्गत विवाह पंजीकरण की जानकारी ली। यूसीसी में विवाह पंजीकरण की न्यून प्रगति पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को संबंधित अधिकारियों को वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन कार्मिकों द्वारा अभी तक यूसीसी में विवाह पंजीकरण नहीं करवाया है वह  एक सप्ताह के भीतर पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए  हैं कि एक सप्ताह के भीतर  अपने अपने क्षेत्र के 200-200 ग्रामीणों के यूसीसी में विवाह पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।  वहीं शिक्षा विभाग को एक सप्ताह में 500 और स्वास्थ्य विभाग को 100 रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य दिया है।
    बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।अलग खबर कोटद्वार की बात

Related articles

श्रीनगर गढ़वाल:श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026,

श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026, आज दिनांक 12.04.2026 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में सी०डी०एस०...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण* *खाद्य तथा आपूर्ति विभाग की कवायद*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...

*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय...