*समग्र शिक्षा के अंतर्गत जनपदीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन डी ए वी इंटर कॉलेज पौड़ी में संपन्न हुआ. सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रबंधन समिति पुरस्कार के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा, को वर्ष भर की समस्त विद्यालयी गतिविधियों के बेहतरीन डॉक्यूमेंटेशन के आधार पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव थपलियाल को एक मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया*

Date:

Share post:

19 फरवरी 2025 को समग्र शिक्षा के अंतर्गत जनपदीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन डी ए वी इंटर कॉलेज पौड़ी में संपन्न हुआ. सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रबंधन समिति पुरस्कार के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा, विकासखंड जयहरीखाल को वर्ष भर की समस्त विद्यालयी गतिविधियों के बेहतरीन डॉक्यूमेंटेशन के आधार पर जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव थपलियाल को एक मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया विद्यालय परिवार की इस शानदार उपलब्धि पर ग्राम सभा मेरुड़ा के प्रधान श्री दीनदयाल जदली विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तथा अन्य सदस्यों,श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती अनीता देवी,श्रीमती सुषमा देवी, लक्ष्मी देवी, अंजू देवी, अनुसूया प्रसाद जदली, राजेंद्र भारद्वाज, ब्रह्मानंद जदली, तथा संकुल मठाली के सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं के साथ -साथ विकासखंड जयहरीखाल के सभी गुरुजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की.और विद्यालय प्रबंधन समिति मेरुड़ा की इस सफलता पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी. इस प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कोटलमंडल ने प्रथम तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीलकंठ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव...