सतपुली:सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में सुनी समस्याएं

Date:

Share post:

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में सुनी समस्याएं

सतपुली। प्रदेश सरकार की जनसमस्याओं के समाधान हेतु पहल सरकार जनता के द्वार का आयोजन उप निदेशक मत्स्य विभाग के दिशा निर्देश में जयहरीखाल ब्लॉक के ग्रामसभा गवांणा में किया गया। जिसमें विकासखंड के कई महत्वपूर्ण विभागों ने ग्रामीणों को अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी और इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए। ग्रामसभा में पेयजल योजनाओं की मरम्मत, सोलर लाइट लगाने, मनरेगा के तहत गोबर गैस प्लांट, खेती की सुरक्षा हेतु तारबाड़, पैदल रास्ते ठीक करवाने आदि कार्यों को करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में उप निदेशक मत्स्य विभाग प्रमोद कुमार शुक्ल, शिक्षा विभाग से समन्वयक सन्तूदास, ग्राम विकास विभाग से धीरज भारद्वाज, खेल विभाग, परिवहन से एआरटीओ, सिंचाई, राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि आदि दर्जनों विभागों के अधिकारियों और ग्रामसभाओं के प्रशासक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उपेंद्र नेगी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related articles

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...

*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय...

*डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के वाणिज्य संकाय में वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में तत्क्षण वाद विवाद प्रतियोगिता...

तत्क्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता में मोहम्मद मुदस्सिर ने प्राप्त किया प्रथम स्थानडॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,...

रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू। *लोकप्रिय गढवाली गीत मास्टर जी सुणिल्या...

रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू। डर के कारण घर...