श्री बालाजी मंदिर के 23वें वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों एवं भजन संध्या का आयोजन

Date:

Share post:

श्री बालाजी मंदिर के 23वें वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों एवं भजन संध्या का आयोजन

कोटद्वार। श्री बालाजी मंदिर के 23वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत तीसरे दिन प्रातःकाल मंदिर परिसर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में श्री विकास ऐलावादी सपरिवार, श्री राजेश खुराना सपत्नीक तथा श्री प्रदीप जेठी जी सपत्नीक उपस्थित रहे। सभी यजमानों ने भगवान श्री बालाजी के समक्ष परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

सांयकाल आयोजित भव्य भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भक्ति रस का आनंद लिया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण एवं श्री शैलेन्द्र सिंह रावत, मेयर नगर निगम कोटद्वार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति द्वारा आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, संस्कृति एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।

भजन संध्या के दौरान भजन गायक संजू पागल द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। मंदिर परिसर “जय श्री बालाजी” के जयघोषों से गूंज उठा। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्री बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

निवेदक:
श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति (रजि.), कोटद्वार

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...