वार्ड 37 पपश्चिमी झण्डीचौड़ के प्रेम नगर कॉलौनी के परिवारों के वेदखली के विरोध में पार्षद सुखपाल शाह के नेतृत्व में लोगों ने उपजिलाधिकारी से की मुलाकात, समस्या को लेकर सौंपा पत्र

Date:

Share post:

नगर निगम कोटद्वार के अंतर्गत वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड के प्रेम नगर कॉलोनी के परिवार पार्षद सुखपाल शाह के नेतृत्व में आज उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी से मिला इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि लगभग 20 वर्ष से 25 वर्ष पूर्व वार्ड 37 के प्रेम नगर कॉलोनी मैं करीब 30 परिवार निवास करते हैं जिनको सरकार द्वारा बिजली,पानी, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड बनाई गये थे वर्तमान में राजस्व विभाग उनको हटाने की प्रक्रिया कर रहे हैं जबकि यह परिवार गढ़वाल के है वर्तमान में उनके बच्चे प्राथमिक विद्यालय में जूनियर हाई स्कूल, इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं यह लोग मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार का गुजारा करते हैं आज उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी गढ़वाल को एक ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें पार्षद सुखपाल शाह ने कहां की 25 फरवरी 2020 को नगर निगम कोटद्वार बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया था इन लोगों को नहीं हटाया जाएगा तथा आवश्यक कार्रवाई करने के लिए नगर निगम कोटद्वार ने जिलाधिकारी पौड़ी को पत्र प्रेषित किया था मगर अभी तक उसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई जबकि उत्तराखंड सरकार ने 19 मई 2023 कैबिनेट बैठक में यहां निर्णय लिया गया था कि 50 वर्ग मीटर भूमि आवास निर्माण के लिए कमजोर वर्ग के लिए भूमि मुफ्त दी जाएगी पार्षद सुखपाल शाह ने जिलाधिकारी पौड़ी से अनुरोध किया कि इन गरीब परिवारों को जो अनुसूचित जाति व सामान्य जाति के गरीब भूमिहीन 30 जो गढ़वाल के लोग हैं उनके नाम से भूमि पट्टा दिया जाए इस अवसर पर सरोजनी देवी, भानुमति देवी, शांति देवी, चांदनी देवी, अनीता देवी, कमला देवी, गुड्डी देवी, ओम प्रकाश, अमर सिंह, गणेशी देवी आदि लोग थे

Related articles

*पीतांबर दत्त बडथ्वाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के बायोटेक विभाग में विभागीय परिषदीय प्रतियोगिताओं का आयोजन*

बायोटेक्नोलॉजी विभाग में विभागीय परिषदीय प्रतियोगिताओं का आयोजनकोटद्वार l आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को डॉ पीतांबर दत्त...

एमकेवीएन ऐजुकेशनल ग्रुप ने मनाया बैसाखी पर्वअम्बेडकर जयंती पर दी “बाबा साहब” को श्रद्धांजलि

एमकेवीएन ऐजुकेशनल ग्रुप ने मनाया बैसाखी पर्वअम्बेडकर जयंती पर दी “बाबा साहब” को श्रद्धांजलि एमकेवीएन ऐजुकेशनल ग्रुप ने मनाया...

*पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग में सहयोग...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत जी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार...

श्रीनगर गढ़वाल:श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026,

श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026, आज दिनांक 12.04.2026 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में सी०डी०एस०...