रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे अन्तर्राष्ट्रीय रोटरी के संस्थापक पाॅल हैरिस के जन्मदिन के अवसर पर योग शिविर का हुआ आयोजन

Date:

Share post:

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे अन्तर्राष्ट्रीय रोटरी के संस्थापक पाॅल हैरिस के जन्मदिन के अवसर पर पतंजलि महिला योग समिति काशीरामपुर के सहयोग से योग शिविर प्रारम्भ किया गया ।


नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी सामुदायिक केंद्र मे आयोजित उक्त शिविर का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष गुरूबचन सिंह ने किया ।इस अवसर पर उन्होने कहा कि योग करना स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है । हमे नित्य रूप से योग करते रहना चाहिए ।
महिला योग समिति की योग प्रशिक्षक श्रीमती शोभा रावत ने कहा कि योग को अपने दैनिक जीवन शैली मे अपनाना चाहिए ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।
इस अवसर पर इलेक्ट्रो नेचुरलपैथी विशेषज्ञ श्रीमती नीता डंगवाल, अनीत चावला , धीरजधर बछवाण , ज्योति स्वरूप उपाध्याय ने भी विचार व्यक्त किए।


शिविर का संचालन संयोजक विजय कुमार माहेश्वरी सीनियर ने किया । उन्होने बताया कि उक्त शिविर प्रतिदिन प्रातः व सांय दोनो समय लगाया जायेगा ।
इस अवसर पर शोभा रावत ने उपस्थित महिलाओ ,पुरूषो व रोटरी सदस्यो को दैनिक योग आसन , व्यायाम का अभ्यास कराया ।
इस अवसर अध्यक्ष गुरूबचन सिंह, सचिव रोO डी पी सिंह , अनित चावला, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, वाई पी गिलरा,संदेश अग्रवाल, विजय माहेश्वरी सीनियर, धीरजधर बछवाण,श्रीमती कान्ति रावत,शोभा रावत, लक्षमी, बबली ,रेखा, कौशल्या,सरला, पिंकी पूजा , प्रियंका ,कान्ति चौधरी इत्यादि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में
गोपाल बंसल
प्रवक्ता रोटरी क्लब द्वारा दी गई।

Related articles

*देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल*

देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल देवप्रयाग/मलेथा। सिंचाई सलाहकार उपाध्यक्ष...

संघर्ष, सेवा और समर्पण का पर्याय: ऋषि कण्डवाल

राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की साधना...

विश्व प्रसिद्ध बूढ़ाकेदार पहुंचे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

बूढ़ाकेदार/टिहरी। उत्तराखंड के सिंचाई राज्य मंत्री ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि,...

*देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा,सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की रही गरिमामयी उपस्थिति*

देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा देवप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी के कीर्तिनगर ग्रामीण...