रिखणीखाल:जर्जर व जीर्ण शीर्ण पंचायत सचिवालय की मरम्मत व सुधारीकरण के लिए पंचायतीराज विभाग के पास बजट का न मिलना बताया। प्रभुपाल सिंह रावत।

Date:

Share post:

रिखणीखाल-

जर्जर व जीर्ण शीर्ण पंचायत सचिवालय की मरम्मत व सुधारीकरण के लिए पंचायतीराज विभाग के पास बजट का न मिलना बताया।

रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम नावेतल्ली के पंचायत सचिवालय के भवन मरम्मत व सुधारीकरण के लिए पंचायतीराज विभाग द्वारा बजट का न मिलना व धन की कमी होना बताया जा रहा हो।गाँव का पंचायत भवन बहुत ही जर्जर व जीर्ण शीर्ण हालत में है। ग्रामीण लगभग 2 साल से विभाग के आला अधिकारियों, शासन प्रशासन से बराबर पत्राचार कर रहे हैं, लेकिन विभाग उनकी समस्या सुनने को तैयार नहीं है।उनका कहना है कि विभाग को इस वित्तीय वर्ष में कोई भी मरम्मत के लिए बजट नहीं मिला।कैसे मरम्मत करें।

पंचायत भवन की हालत गंभीर होती जा रही है।छत का पलस्तर झड़ रहा है।सरिया जंक लगा है।फर्श भी जमीन में बैठ गया है।भवन किसी गौशाला सा बदतर हालत में है।ग्रामीण ग्राम पंचायत की बैठकें खुले आसमान के नीचे या लोगों के निजी आवास व ऑगन में करते हैं। यह भवन जून 2008 का निर्मित है तब से अभी तक इसका मरम्मत, रखरखाव, रंग रोगन आदि नहीं हुआ।

ग्रामीण बार-बार गुहार लगाते लगाते थक व ऊब गये हैं। उनका सरकार व पंचायतीराज विभाग से विश्वास हट गया है।अब वे आन्दोलन की ओर बढने का प्रयास कर रहे हैं।

Related articles

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ महाविद्यालय में बनने लगा चुनावी माहौल*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव में आज 23 सितम्बर 2026 को नामांकन पत्रों बिक्री अध्यक्ष पद के...

*श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य* ? आलेख और संकलन ऋषि कण्डवाल**(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं) *

श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य ? श्राद्ध पितृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक हैं। सनातन धर्मानुसार प्रत्येक शुभ कार्य के आरंभ...

फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं को लेकर डीपीए प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त व सीएमओ से की मुलाकात

पौड़ी/गढ़वाल। गढ़वाल मंडल के फार्मेसी अधिकारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर 23 सितंबर 2026 को...

*देहरादून:नियो मेट्रो का सपना दिखाकर DPR, कंसल्टेंसी और सर्वे के नाम पर 90 करोड़ से अधिक स्वाहाअब 24 मीटर लंबी बस को नया मॉडल...

देहरादून:नियो मेट्रो का सपना दिखाकर DPR, कंसल्टेंसी और सर्वे के नाम पर 90 करोड़ से अधिक स्वाहाअब 24...