*राष्ट्रीय चरित्र और राष्ट्रीय स्वाभिमान दिखाने का अवसर, राष्ट्र प्रथम हम सबका हो मंत्र : ऋषि कण्डवाल (लेखक उत्तराखण्ड सरकार में सिंचाई राज्य मंत्री हैं*) :

Date:

Share post:

राष्ट्रीय चरित्र और राष्ट्रीय स्वाभिमान दिखाने का अवसर,: ऋषि कण्डवाल (लेखक उत्तराखण्ड सरकार में सिंचाई राज्य मंत्री हैं) : अभी हाल ही में अमेरिका इजराइल और ईरान के मध्य चले चालीस दिन के भीषण संग्राम में आपने देखा कि जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा केन्द्रों, बुनियादी ढांचे पुलों पर बम बरसाने की बात की तो ईरान की सरकार ने अपने देश के आम लोगों मशहूर संगीतकार और प्रमुख हस्तियों से मानव ढाल बनकर वहाँ खड़े होने का आवाहन किया तो अपनी सरकार और अपने देश के लिए ईरान के लोग मानव श्रंखला बनकर वहाँ खड़े हो गये थे ईरान के लोगों की इस बात के लिए तो तारीफ करनी ही चाहिए कि राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्र प्रेम की वह मजबूत बुनियाद ही है जिसने अमेरिका तथा इजराइल जैसे महाशक्तियों के भीषण प्रहारों तथा सालों से लगे अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंध के बावजूद तकलीफ में होते हुए भी उन्होंने सबसे पहले देश को चुना । वहीं आज जब ईरान ने होमूर्ज स्ट्रेट को लगभग दो महीने से बंद कर रखा है और उससे आगे अमेरिका ने नाकबंदी लगा रखी है तो भारत सहित पूरी दुनिया में गैस और तेल का संकट छा गया है, चीन, अमेरिका, भारत सहित दुनिया के अधिकांश देश इससे प्रभावित हो गये हैं, भारत सरकार ने अपने रैवन्यू में कटौती कर एक ओर तेल कंपनियों के घाटे को कम करने की कोशिश की है जिससे कि तेल और घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि ना हो पाये और आम जनता पर महंगाई का बोझ ना बढे़ लेकिन पश्चिम एशिया में होमूर्ज जल क्षेत्र से भारत को तेल और गैस की सप्लाई बहुत बुरी तरह प्रभावित हुई है जहाँ हर रोज सैकड़ों टैंकर आते थे वहाँ से सप्लाई लगभग बंद है यद्यपि सरकार अपनी ओर से देशवासियों को हर तरह की राहत देने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है लेकिन एक अरब पचास करोड़ की विशाल आबादी तथा तेल और गैस की बहुत बड़ी मांग के चलते देश का तेल और गैस का भण्डारण भी प्रभावित हो रहा है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी संदर्भ में देश का आवाहन किया है कि सोने की खरीद को एक साल के लिए टाल दें तथा पैट्रोलियम पदार्थों की खपत को न्यूनतम करने का प्रयास करें इसके लिए वर्क फ्राम होम जैसे उपाय अपनाने के साथ सार्वजनिक परिवहन माध्यम का देशवासियों को अधिक उपयोग करने की सलाह प्रधानमंत्री मोदी दे रहे हैं, देश के अभिभावक तथा प्रधानमंत्री अगर इस बात को बीते कल दो बार दोहरा चुके हैं तो निश्चित रूप से देशवासियों को इस बात को बहुत गंभीरता से लेने की आवश्यकता है, सभी देशवासियों को इस वक़्त अपने देश के साथ अपनी सरकार के साथ बहुत मजबूती के साथ खड़े होने की आवश्यकता है, बेटियों की शादी के अवसर को छोड़ बाकी देशवासियों को फिलहाल सोने की खरीद टालनी चाहिए इसके अतिरिक्त जितना हो सके पैट्रोलियम पदार्थों की खपत न्यूनतम करने के लिए सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं तथा आम लोगों को प्रयास करने चाहिए जिससे कि देश को विदेशी मुद्रा का बहुतायत में हो रहे नुकसान को कम से कम किया जा सके दुनिया भर के देशों में ईरान अमेरिका संघर्ष के चलते महंगाई बढी है लेकिन देश की स़वेदनशील सरकार ने देश के नागरिकों को अब तक महंगाई तेल और घरेलू गैस की कीमतों को नही बढाकर राहत दी है सरकार अपनी और से देश की जनता के हित के लिए हर संभव मदद दे रही है और करनी भी चाहिए लेकिन विपक्ष इन विपरीत हालात में खुद के लिए अवसर तलाश रही है जो घोर निराशा जनक है यह समय देश के लिए एकजुट होने का है ना कि राजनीति करने का मैने अपने लेख में ईरान के लोगों की राष्ट्र भक्ति विपरीत से विपरीत हालत में देश के साथ खड़े होने के जज्बे का उदाहरण इसलिए दिया कि चाहे वहाँ की सरकार की नीतियां जैसी भी हो ईरान के लोगों ने सिर्फ ईरान के स्वाभिमान को चुना है, आज भारत की डेढ़ अरब की विशाल आबादी तथा एक बहुत बडे़ भूभाग वाले देश और वहाँ की सरकार के सामने कठिन चुनौतियों का समय है हमें अपने देश अपनी सरकार और अपने राष्ट्रीय चरित्र और राष्ट्रीय स्वाभिमान को सबसे पहले रखना है हम प्रत्येक भारतीय अपने देश अपनी सरकार तथा अपने प्रधानमंत्री के साथ मजबूती से खड़े हैं यह संदेश आज हरेक भारतीय प्रदर्शित करेगा। ऋषि कण्डवाल ( लेखक उत्तराखण्ड सरकार में सिंचाई राज्य मंत्री हैं)।

Related articles

*कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर*

कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज...

देहरादून कैंट विधानसभा में SIR प्रक्रिया के दौरान 51,200 मतदाता प्रभावित, आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष सत्यापन और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा...

देहरादून कैंट विधानसभा में SIR प्रक्रिया के दौरान 51,200 मतदाता प्रभावित, आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष सत्यापन और...

रितेश शर्मा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर, कोटद्वार में अमर शहीद मनदीप सिंह रावत जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि...

कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि विगत तीन वर्षों से अमर शहीद की पुण्यतिथि के अवसर...

*रिखणीखाल:प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का* ***अजय तिवाड़ी****

प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का…. केंद्र सरकार द्वारा थोपी गई मनरेगा से संशोधित जीवीजीरामजी योजना...