रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू। *लोकप्रिय गढवाली गीत मास्टर जी सुणिल्या गुरु जी के धीरू और वीरू की तर्ज पर घटी कहानी*

Date:

Share post:

रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू।

डर के कारण घर से दूर पहुंचे बच्चे, दोनों नाबालिग बच्चों को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द।

कोटद्वार चौकी दुगड्डा पर एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि दुगड्डा से कोटद्वार मार्ग पर पांचवी मील के पास दो छोटे बच्चे अकेले घूम रहे हैं, जो भटके हुए प्रतीत हो रहे हैं।
पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर दोनों नाबालिग बच्चे पैदल घूमते हुए मिले, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टीम द्वारा अपने साथ चौकी दुगड्डा लाया गया। चौकी पर बच्चों से शांतिपूर्वक पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम एवं निवासी- झंडीचौड़ कोटद्वार बताया। बच्चों द्वारा बताया कि वे स्कूल से लंच टाइम में ही निकल गए थे और घर पर सूचना पहुंचने के डर से पैदल कुल्हाड़ स्थित अपनी ताई के घर जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए बच्चों के परिजनों से संपर्क किया गया, जिस पर ज्ञात हुआ कि परिजन कोतवाली कोटद्वार में बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे हुए थे। पुलिस टीम द्वारा दोनों बच्चों को चौकी पहुंचे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Related articles

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 15 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण* क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी करण क्षेत्री के नेतृत्व में चलाया गया अभियान*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 15 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को...

*डॉ० पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालय पीजी कॉलेज कोटद्वार में इतिहास विभाग के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता...

डॉ पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालय पीजी कॉलेज कोटद्वार में इतिहास विभाग के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के...

*एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण*”16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और वय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की हुई जांच*

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण 16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और...

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवसहवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवसहवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया...