*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली में वाणिज्य संकाय में सहायक आचार्य के रूप में कार्यरत्त डॉ.अनुराग शर्मा को 3 सितंबर 2026 को जयपुर में संपन्न शिक्षक सम्मान समारोह में मौर्य एकेडमी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया*

Date:

Share post:

डॉ. अनुराग शर्मा एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली में वाणिज्य संकाय में सहायक आचार्य के रूप में कार्यरत्त डॉ.अनुराग शर्मा को 3 सितंबर 2026 को जयपुर में संपन्न शिक्षक सम्मान समारोह में मौर्य एकेडमी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया ।डॉ. अनुराग शर्मा को यह अवार्ड उनके शिक्षण,शोध एवं लेखन कार्य हेतु दिया गया ।विवेकानंद कन्या समिति हर वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करती है। इस वर्ष यह आयोजन स्वामी विवेकानंद बालिका शिक्षा प्रचार समिति एवं मौर्य एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में एस.एस. जैन सुबोध स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय जयपुर में किया गया । फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र मौर्य जी ने डॉ. अनुराग शर्मा के जयपुर में उपस्थित ना होने के कारण स्वयं पुरस्कार प्राप्त किया तथा दूरभाष के माध्यम से डॉ. शर्मा को अवगत कराया। डॉ. अनुराग शर्मा वर्ष 2010 से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत्त हैं तथा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं ।इससे पहले उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया था इसके साथ-साथ उन्हें रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड, साहित्य रत्न अवार्ड, वॉइस ऑफ नेशन अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र प्रस्तुति पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार समय-समय पर मिलते रहे हैं। डॉ. शर्मा अपने छात्र छात्राओं, साथी प्राध्यापकों तथा शिक्षण, शोध एवं साहित्य के क्षेत्र में लोकप्रिय हैं।

Related articles

*डॉ. पी. दत्त ब .हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “अखिल भारतीय शिक्षा समागम ABBS 2026” के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में...

डॉ. पी. दत्त ब .हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में दिनांक 3 सितंबर 2026 को "अखिल भारतीय शिक्षा...

जीवित है मानवता: लापता नीतेश जुयाल सकुशल मिले, यूपी के सज्जन ने चाचा को सौंपा

कोटद्वार। ग्राम आमसौड़ निवासी मानसिक रूप से अस्वस्थ नीतेश जुयाल, जो पिछले कुछ दिनों से लापता थे, आखिरकार...

कोटद्वार: भारत को जानो लिखित परीक्षा का भव्य आयोजन

भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में अखिल भारतीय भारत को जानो लिखित परीक्षा का भव्य आयोजन किया...

*चाय टिपरी की विनती: महेन्द्र जदली*

चाय टिपरी की विनतीआड़ी तिरछी बल्ली बल्लियो के उपर दुकानदारो से मांग मांग कर लाया गत्ता , गत्ते...