*डॉ. पी. दत्त ब .हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “अखिल भारतीय शिक्षा समागम ABBS 2026” के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में भाषा उत्सव सम्बन्धी साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन*

Date:

Share post:

डॉ. पी. दत्त ब .हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में दिनांक 3 सितंबर 2026 को “अखिल भारतीय शिक्षा समागम ABBS 2026” के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में भाषा उत्सव सम्बन्धी साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन   प्राचार्य प्रो डी एस नेगी जी के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न किया गया, जिसका शुभारंभ मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण से हुआ । तत्पश्चात संस्कृत विभाग के छात्र- छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय भाषाओं, बोलियों और उनमें विद्यमान साहित्यिक परंपराओं के प्रति जागरुकता उत्पन्न करना है । भाषाओं के संवर्धन एवं परिमार्जन के लिये महर्षि वेद व्यास जी के द्वारा चारों वेदों का वर्णन , महर्षि पाणिनी जी के द्वारा भगवान महादेव जी की तपस्या करते हुए चतुर्दश माहेश्वर सूत्रों के माध्यम से अष्टाध्यायी व्याकरण का वृत्तांत तथा महाभाष्यकार पतञ्जलि का 1700 सूत्रों का संक्षिप्त वर्णन तत्पश्चात कविकुलगुरु कालिदास जी के जीवन की घटनाओं को वर्णित करते हुए एक लघु नाटिका का  कुशलतापूर्वक मंचन किया गया, जिसमें नवीन बिष्ट द्वारा महर्षि वेद व्यास, महर्षि पाणिनी एवं महाकवि कालिदास को अपने कुशल अभिनय द्वारा जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में हिंदी विभाग के छात्र- छात्राओं द्वारा भाषा उत्सव कार्यक्रम में ठडिया, चौपला, झुमैलो , तांदी , चांचड़ी, भोजपुरी, अवधी, जौनसारी इत्यादि भाषाओं पर लोकगीतों एवं वृत्तांतो के माध्यम से प्रस्तुति दी गयी। इसी क्रम में शिक्षा शास्त्र के छात्र छात्राओं ने उक्त लोक गीतों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया साथ ही ओमप्रकाश ने भी एक लोक गीत प्रस्तुत किया। संगीत विभाग प्रभारी प्रो मनीष डंगवाल तथा सहायक श्री पुष्कर के विशेष योगदान तथा छात्रों आभास एवं हिमांशु ने वाद्य यंत्रों के कुशल प्रयोग से वातावरण संगीतमय कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्यांशी, मनीषा, सोनिया, बबीता, आस्था, उर्वशी ,चांदनी, रोशनी, हिमांशी, प्रियांशी, हिमांशु ,खुशी इत्यादि छात्र छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ सुशील बहुगुणा , डॉ प्रताप बिष्ट, डॉ आशाराम बिजल्बाण, डॉ चंद्रप्रभा कंडवाल, डॉ संदीप कुमार, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ मीनाक्षी, डॉ रजनी बाला, डॉ ऐश्वर्या राणा, डॉ शशि बाला उनियाल, डॉ बिशन सिंह, डॉ संदीप किमोठी, डॉ हीरा सिंह, डॉ दयाकिशन जोशी, डॉ रश्मि बहुखंडी इत्यादि समस्त प्राध्यापक तथा छात्र संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समन्वयक प्राे अरविंद अवस्थी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संस्कृत विभाग प्रभारी डॉ मनीषा सिंह, डॉ गीता, डॉ प्रियम अग्रवाल,  हिंदी विभाग की डॉ मीरा, डॉ विजय लक्ष्मी, डॉ प्रियंका भट्ट के साथ साथ संस्कृत विभाग के प्राध्यापक,कार्यक्रम के संचालक डॉ मनोरथ प्रसाद नौगाई जी के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जिनके अथक प्रयासों से कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related articles

जीवित है मानवता: लापता नीतेश जुयाल सकुशल मिले, यूपी के सज्जन ने चाचा को सौंपा

कोटद्वार। ग्राम आमसौड़ निवासी मानसिक रूप से अस्वस्थ नीतेश जुयाल, जो पिछले कुछ दिनों से लापता थे, आखिरकार...

कोटद्वार: भारत को जानो लिखित परीक्षा का भव्य आयोजन

भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में अखिल भारतीय भारत को जानो लिखित परीक्षा का भव्य आयोजन किया...

*चाय टिपरी की विनती: महेन्द्र जदली*

चाय टिपरी की विनतीआड़ी तिरछी बल्ली बल्लियो के उपर दुकानदारो से मांग मांग कर लाया गत्ता , गत्ते...