*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

Date:

Share post:


राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कोटद्वार, 15 अगस्त 2026। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य/संरक्षक द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। उपस्थित शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को नमन किया। तत्पश्चात निदेशालय से प्राप्त स्वतंत्रता दिवस संदेश/पत्र का वाचन किया गया।”
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं शहीदों के बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ॰ विनोद सिंह एवं डॉक्टर जितेंद्र सिंह की अगुवाई में छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा जागरूकता एवं राष्ट्रसेवा का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई, जिसने कार्यक्रम में देशभक्ति और अनुशासन की भावना को और प्रबल किया।
तत्पश्चात् छात्र छात्राओं एवं प्राध्यापकों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, देशप्रेम और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का नाम नहीं है, बल्कि इसके साथ देश और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन भी आवश्यक है। विद्यार्थियों को विकसित भारत के निर्माण में अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं कौशल का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्र की प्रगति, शांति, एकता एवं अखंडता के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related articles

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...

पी.डी.बी.एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजन

कोटद्वार, 15 सितंबर 2026। डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार गढ़वाल के देवभूमि उद्यमिता केंद्र...