राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सम्पादित सामाजिक कार्यक्रमों को ऑनलाइन माध्यम से प्रसारित करने के उद्देश्य से माय भारत आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Date:

Share post:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सम्पादित सामाजिक कार्यक्रमों को ऑनलाइन माध्यम से प्रसारित करने के उद्देश्य से माय भारत आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ विवेक रावत द्वारा स्वयंसेवकों को माय भारत पोर्टल में पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी | उन्होंने कहा कि करियर काउंसलिंग, स्किल ट्रेनिंग एवं रोजगार के अवसरों की हर एक जानकारी इस पोर्टल से मिल सकेगी | इसके पश्चात स्वयंसेवक अजय रावत ने अन्य स्वयंसेवियों को ऑनलाइन माध्यम से माय भारत पोर्टल पर लॉग इन करके जानकारी दी | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रभारी प्राचार्य डॉ छाया सिंह ने सभी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण एवं अपने स्वयं के सामाजिक कार्यो के प्रचार प्रसार हेतु भारत सरकार के इस अभियान से सतत् जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया | उन्होंने कहा कि युवा सरकार की नयी योजना व अपने अनुभवों को महाविद्यालय के साथ साझा कर सकेंगे | इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया | कार्यक्रम में डॉ विकाश प्रताप सिंह , डॉ अतुल सिंह, डॉ प्रमिल्ला चौहान एवं डॉ प्रदीप कुमार उपस्थित रहे |

Related articles

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...

*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय...

*डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के वाणिज्य संकाय में वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में तत्क्षण वाद विवाद प्रतियोगिता...

तत्क्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता में मोहम्मद मुदस्सिर ने प्राप्त किया प्रथम स्थानडॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,...

रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू। *लोकप्रिय गढवाली गीत मास्टर जी सुणिल्या...

रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू। डर के कारण घर...