*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय नियमित शिविर का आयोजन किया गया* *आशा राम पोखरियाल*

Date:

Share post:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय नियमित शिविर का आयोजन किया गया | शिविर का आरम्भ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ स्वयंसेवी सुमनलता द्वारा समस्त स्वयंसेवियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर किया गया | इस शिविर की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य डॉ छाया सिंह ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया | उन्होंने कहा कि हमे अपने स्वच्छता सम्बन्धी अभियान के माध्यम से अन्य लोगों को इसका हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करना चाहिये | राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विवेक रावत ने कहा कि हमें अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ एवं निर्मल रखने का दायित्व निरंतर निभाना चाहिए | इसके पश्चात स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें स्वयंसेवियों द्वारा सबसे पहले महाविद्यालय प्रांगण के आसपास कटीली झाड़ियों को साफ किया गया और मुख्य द्वार के अंदर की तरफ से खरपतवार को हटाया गया | स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय के समीप मैदान में फैले कूड़े-करकट एवं पॉलिथीन को इकट्ठा करते हुए एक स्थान पर ढेर लगाने के पश्चात उसका निस्तारण किया। इस शिविर में सभी स्वयंसेवियों ने बढ़- चढ़कर भाग लेते हुए अपनी उपस्थिति को दर्ज करवायी । इस शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना सह-प्रभारी डॉ प्रमिल्ला चौहान एवं नरेश चन्द्र ने सहयोग दिया |

Related articles

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...

*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय...

*डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के वाणिज्य संकाय में वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में तत्क्षण वाद विवाद प्रतियोगिता...

तत्क्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता में मोहम्मद मुदस्सिर ने प्राप्त किया प्रथम स्थानडॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,...

रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू। *लोकप्रिय गढवाली गीत मास्टर जी सुणिल्या...

रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू। डर के कारण घर...