राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर प्रारंभ

Date:

Share post:

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर राजकीय बालिका इण्टर मीडिएट विद्यालय घमंडपुर कोटद्वार में लगाया गया है। यह शिविर 9 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक चलेगा । शिविर के उद्घाटन सत्र में स्वयं सेवियों द्वारा सरस्वती वंदना, राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत तथा स्वागत गीत की आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्वोदय पुरुष तथा प्रमुख समाज सेवक श्री सुरेंदर लाल आर्य जी को पौधा व महाविद्यालय का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सुरेन्द्र लाल आर्य जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर अपने विचार प्रेषित किये तथा स्वयं सेवियों को प्रोत्साहित किया एवं इस शिविर के द्वारा अपने कौशल को विकसित करने का विचार साझा किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती श्रद्धा सुमन नेगी जी ने सभी से सादगी एवं सरलता से अपना जीवन व्यतीत करने का आह्वान किया |महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरविन्द सिंह जी ने स्वयं सेवियों को शिविर के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा सभी से अच्छा कार्य करने का विचार दिया।

महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्येकर्म अधिकारी डॉ० गीता रावत शाह ने सात दिवसीय शिविर के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा सभी से शिविर को सफल बनाने के लिए अपील की। vवाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉ. दिवाकर बोद्ध जी ने शिविर में सभी से अच्छे कार्य करने तथा निरंतर सिखने के लिए कहा। शिविर के उद्घाटन सत्र का मंच संचालन डॉ० गीता रावत द्वारा किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्धघाटन सत्र में डॉ० गीता रावत शाह, डॉ० दिवाकर बोद्ध , सुमन नेगी तथा महाविद्यालय के 50 स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Related articles

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...

पी.डी.बी.एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजन

कोटद्वार, 15 सितंबर 2026। डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार गढ़वाल के देवभूमि उद्यमिता केंद्र...