राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना एवं एंट्री ड्रग सेल के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन

Date:

Share post:

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना एवं एंट्री ड्रग सेल के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन । राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना तथा एंट्री ड्रग सेल के संयुक्त तत्वाधान में भाषण प्रतियोगिता एवं माता-पिता विहीन छात्र/छात्राओं की आर्थिक मदद हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डू समथिंग सोसाइटी के संस्थापक तथा संरक्षक एवं प्रमुख समाजसेवी आदरणीय श्री प्रकाश चन्द कोठारी जी रहे, विशिष्ट अतिथि भारत नामदेव भरत महोत्सव के संयोजक तथा अनामिका वेडिंग प्वाइंट के स्वामी श्री दीपक कुकरेती जी, श्री रिपुदमन सिंह बिष्ट जी, महा सचिव वरिष्ठ नागरिक मंच, श्री मनमोहन काला जी भूतपूर्व सैनिक, श्री राम भरोसे कंडवाल जी भूतपूर्व सैनिक, श्री मयंक प्रकाश कोठारी जी ‘भारतीय’ अध्यक्ष डू समथिंग सोसाइटी, श्री विपिन जदली सचिव डू समथिंग सोसाइटी तथा संदीप बिष्ट पहाड़ की वाणी से उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ हुआ । महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरिश्चंद्र जी तथा वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. विमल कुकरेती जी ने अतिथियों को पौधे भेंट किए ।राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत की, इसके पश्चात ‘शिक्षा ही नहीं संस्कार भी चाहिए, नशा मुक्ति उत्तराखंड चाहिए’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बी.एस.सी. प्रथम वर्ष की छात्रा कुमकुम भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा अंशिका द्वितीय स्थान पर तथा बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष की छात्रा तनीषा तृतीय स्थान पर रही । इन सभी छात्राओं को डू समथिंग सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवियों ने हिंद देश के निवासी सभी जन एक हैं समूह गीत की सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत की ।
डू समथिंग सोसाइटी द्वारा महाविद्यालय के माता-पिता विहीन 3 छात्राओं को आर्थिक सहायता धनराशि चेक द्वारा वितरित की । डू समथिंग सोसाइटी प्रति वर्ष माता पिता विहीन छात्र/छात्राओं की आर्थिक मदद करती रही है।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरिश्चंद्र जी ने अपने वक्तव्य में डू समथिंग सोसाइटी द्वारा समाज के लिए किए जा रहे अनुकरणीय सेवा कार्यों की सराहना की तथा छात्र/छात्राओं को अनुशासित रहते हुए नशे से दूर रहने की अपील की । मुख्य अतिथि श्री प्रकाश चन्द कोठारी जी ने सभी छात्र छात्राओं को संस्कार युक्त तथा नशा मुक्त रहने का संदेश दिया और साथ ही भारतीय नव वर्ष जो की 19 मार्च से प्रारंभ हो रहा है उसको धूमधाम से मनाने की अपील की । कार्यक्रम में श्री दीपक कुकरेती, श्री मनमोहन काला जी तथा श्री राम भरोसे कंडवाल जी ने अपने व्याख्यान द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए कहा । राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रावत शाह ने सभी अतिथियों, कर्मचारियों तथा छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्ति नारे तथा राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉ. अनुराग शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. विमल कुकरेती, डॉ. गीता रावत शाह, डॉ. दिवाकर बौद्ध, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. उषा सिंह, श्रीमति गीता, डॉ. अंजु थपलियाल, डॉ. दीप्ति मैठाणी, डॉ. दीपाली रतूड़ी, डॉ. आंचल रावत, श्री मति आकांक्षा बिष्ट, भरत सिंह रावत, सुशील पटवाल, जयदीप नेगी, आशुतोष रावत, रविन्द्र गुसाईं, सुमन नेगी, सनी नेगी, पवन कुमार, रोहन वेद, संजय कंडारी, श्रीमति रानी तथा समस्त छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लाइने क्यों आनलाइन गैस बुकिंग बंद सरकार कह रही गैस की कोई कमी नही तो दोषी कौन?* *महेंद्र पाल...

खाड़ी युद्ध का वैश्विक असर पूरे विश्व में दिखने लगा है, जिससे भारत अछूता नहीं है। इसका...

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...