*गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लाइने क्यों आनलाइन गैस बुकिंग बंद सरकार कह रही गैस की कोई कमी नही तो दोषी कौन?* *महेंद्र पाल सिंह रावत अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

Date:

Share post:

खाड़ी युद्ध का वैश्विक असर पूरे विश्व में दिखने लगा है, जिससे भारत अछूता नहीं है। इसका ज्वलंत प्रमाण है कि गैस के लिए बाजारों में लंबी लंबी लाइन लगने लगी है।

एक ओर सरकार का कहना है कि गैस की देश में कोई कमी नहीं_ है, दूसरी ओर गैस एजेंसियों के द्वारा घरेलू गैस की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है।

 आज मैंने गैस एजेंसी संचालक से बात की, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कह रहे हैं कि ऑनलाइन गैस बुकिंग के माध्यम से गैस नहीं मिलेगी। इससे स्पष्ट होता है कि गैस प्रबंधन में कुछ न कुछ गड़बड़ है।

 हम जिलाधिकारी महोदय पौड़ी से अपील करते हैं कि गैस की आपूर्ति ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ही की जानी सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके लिए जिला सप्लाई अधिकारी को आदेश दिए जाने चाहिए। इससे:
  • गैस की उपलब्धता क्रम बार रूप से जनमानस को मिलती रहेगी
  • कालाबाजारी पर अंकुश लगाने में सफल होंगे
  • गैस एजेंसी में अनावश्यक भीड़ से निजात मिलेगी

महेंद्र पाल सिंह रावत
अध्यक्ष,
पूर्व सैनिक संघर्ष समितियों कोटद्वार

Related articles

सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने रिखणीखाल विकास खण्ड में सिंचाई योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

रिखणीखाल। उत्तराखण्ड सरकार की सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ऋषि कण्डवाल ने शनिवार...

*कोटद्वार:8वें वेतन आयोग को पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की मांगें भेजीं – पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने किया आग्रह*

् 8वें वेतन आयोग को पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की मांगें भेजीं – पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने...

काण्डानाल में सिंचाई योजनाओं की समीक्षा, हर खेत तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: ऋषि कण्डवाल

रिखणीखाल। रिखणीखाल विकास खण्ड के काण्डानाल में सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता की गरिमामयी...

*माता बगलामुखी, माहतम्य और उत्पत्ति की सुंदर कथा*आलेख संकलन ऋषि कण्डवाल,*लेखक उत्तराखण्ड सरकार में सिंचाई राज्य मंत्री हैं*

माता बगलामुखी की कथा अत्यंत शक्तिशाली और रोचक है। उन्हें दस महाविद्याओं में से आठवीं महाविद्या माना जाता...