राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर भाषण एवं संगोष्ठी का आयोजन

Date:

Share post:

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में आज दिनांक 15.11.2025 को जनजाति गौरव दिवस के शुभ अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरिश्चंद्र जी के दिशा निर्देशानुसार महाविद्यालय प्रांगण में एक भाषण प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इसमें मुख्य अतिथि श्री बलवंत सिंह पवार अध्यक्ष, बोक्सा जनजाति कण्वघाटी रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार मित्तल जी द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जनजाति समाज के गौरव श्री बिरसा मुंडा जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं फूल माला अर्पित करने के साथ किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा जनजाति समाज के योगदान पर प्रकाश डाला गया तथा सभी जातियों जनजातियों को अखण्ड भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए कहा। प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार मित्तल द्वारा छात्र-छात्राओं को बिरसा मुंडा जी से प्रेरणा लेने के लिए कहा । भाषण प्रतियोगिता में निकिता नेगी बी. कॉम प्रथम सेमेस्टर प्रथम , शिखा नेगी बी. ए. तृतीय सेमेस्टर द्वितीय तथा कुमकुम भारद्वाज बी. एस. सी. प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. दीप्ति मैठाणी तथा श्रीमति गीता निर्णायक मंडल में रहे। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ कविता अहलावत द्वारा किया गया । कार्यक्रम में डॉ. दिवाकर बौद्ध, डॉ अंजू थपलियाल, सुमन नेगी, सन्नी नेगी तथा अनेक छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...