मौसम विभाग ने दी चेतावनी इन तारीखों मे गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं का रहेगा असर मुख्य शिक्षा अधिकारी को छात्र छात्राओं की की सुरक्षा के लिए सावधानी का दिया निर्देश।

Date:

Share post:

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 8 से 11 अप्रैल तक जनपद के अंतर्गत कहीं-कहीं गर्जन के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने व कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गयी है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने जनपद के अन्तर्गत विशेष तौर से सावधानियां बरतने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाये। प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुए सावधानी सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।

उन्होंने जनपद व तहसील स्तरीय अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने समस्त चौकी व थानों में भी संबंधित उपकरणों और वायरलैस सैट को अलर्ट व क्रियाशील अवस्था में रखने को कहा है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी व सुरक्षा बरतने के निर्देश दिये हैं।

Related articles

श्रीनगर गढ़वाल:श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026,

श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026, आज दिनांक 12.04.2026 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में सी०डी०एस०...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण* *खाद्य तथा आपूर्ति विभाग की कवायद*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...

*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय...