*महिला के साथ मारपीट व अभद्रता के कथित आरोपी पूर्व प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Date:

Share post:

पौड़ी पुलिस ने 2500 रुपये के इनामी अपराधी को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार : समाचार सूत्र पौड़ी पुलिस

महिला के साथ मारपीट व अभद्रता के मामले चल रहा था फरार।

दिनांक 16.08.2025 को एक स्थानीय महिला निवासी- यमकेश्वर द्वारा थाना यमकेश्वर पर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि संदीप बिष्ट (पूर्व प्रधान किमसार), निवासी- ग्राम किमसार द्वारा उनके साथ मारपीट की गई, कपड़े फाड़े गए तथा गाली-गलौच की गई। प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना यमकेश्वर पर मु0.अ0.सं0.- 09/2025, धारा 115(2)/74 बी.एन.एस. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था व पुलिस को चकमा दे रहा था। माननीय न्यायालय द्वारा भी अभियुक्त का गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।

शातिर किस्म का अपराधी होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, श्री सर्वेश पंवार द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश जारी किए गए तथा अभियुक्त पर ₹2,500/- का इनाम भी घोषित किया गया।

निर्देशों के क्रम में थानाध्यक्ष यमकेश्वर, श्री अरविन्द कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सर्विलांस एवं सुरागरसी-पतारसी करते हुए अभियुक्त संदीप बिष्ट को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

अभियुक्त का नाम पता
संदीप बिष्ट (उम्र-40 वर्ष) (पूर्व प्रधान किमसार), पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी- ग्राम किमसार, थाना /तहसील यमकेश्वर।

पंजीकृत अभियोग
मु0.अ0.सं0.- 09/2025, धारा 115(2)/74 बी.एन.एस.

पुलिस टीम

  1. महिला अपर उपनिरीक्षक मनाली राठी
  2. मुख्य आरक्षी श्री प्रेम सिंह
  3. आरक्षी श्री लोकेश गिरी।। नोट: समाचार पौड़ी पुलिस से प्रसारित है

Related articles

रितेश शर्मा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर, कोटद्वार में अमर शहीद मनदीप सिंह रावत जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि...

कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि विगत तीन वर्षों से अमर शहीद की पुण्यतिथि के अवसर...

*रिखणीखाल:प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का* ***अजय तिवाड़ी****

प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का…. केंद्र सरकार द्वारा थोपी गई मनरेगा से संशोधित जीवीजीरामजी योजना...

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त स्वच्छता जागरूकता शिविर

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त...

*राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर होगी गहन चर्चा*।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर...