नैनीताल :फोर्स में हर जवान को मजबूत होना चाहिये। डॉ0 मंजूनाथ टीसी।

Date:

Share post:

स्थान। नैनीताल।
फोर्स में हर जवान को मजबूत होना चाहिये। डॉ0 मंजूनाथ टीसी।

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के
पुलिस लाईन में एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा परेड का आयोजन किया गया।
परेड में जवानों की ड्रिल, शारीरिक क्षमता, दक्षता और वैपन हैंडलिंग का आंकलन किया गया।

     परेड के दौरान नैनीताल पुलिस के सभी संवर्गों–थानों, पुलिस लाईन, फायर सर्विस, सीपीयू, परिवहन शाखा के जवानों को परेड ड्रिल करवाई गई। महिला,  पुरूषों तथा यातायात की अलग–अलग टोली बनाकर वैपन हैंडलिंग  का अभ्यास कराया गया। 

वैपन हैंडलिंग में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर महिला आरक्षी रेखा निखुरपा एवं किरन मेहता को एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा नकद पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने कहा असलहा बोर्डि व वर्दी का एक पाट है। हर किसी जवान को असलहा के बारे में जानकारी होनी चाहिये।

       उन्होने कहा कि पुलिस फोर्स में सभी कर्मचारियों को वैपन  हैंडलिंग में दक्षता होनी चाहिए। किसी भी परिस्थिति के लिए हमेशा तैयार रहें। फोर्स में हर जवान को मजबूत होना चाहिए़। महिलाएं अपने आपको कमजोर न बनाएं, मजबूत हौंसला रखें एवं शस्त्रों के बारे में पूर्ण जानकारी रखें।

     परेड के दौरान सभी प्रभारियों को आवंटित सरकारी वाहनों के लॉग बुक, उनके फिटनेस एवं मेंटीनेंस का जायजा लिया गया। संबंधित प्रभारियों/उनके वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप वाहनों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए। 

इसके उपरांत एसएसपी नैनीताल ने पुलिस लाइन के मेस का भ्रमण किया। मैस प्रभारी को जवानों के लिए सीजनल सब्जी एवं शुद्ध पहाड़ी व्यंजन बनाने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान परेड में एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल*, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह सहित सभी थाना, चौकी, शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Related articles

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...