ऋषिकेष: यमकेश्वर से भाजपा की नैया पार लगायेंगे ऋषि कण्डवाल,

Date:

Share post:

यमकेश्वर से भाजपा की नैया पार लगायेंगे ऋषि कण्डवाल: भारतीय जनता पार्टी में नीव की ईंट माने जाने वाले ऋषि कण्डवाल आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की चुनावी वैतरणी में नैया पार लग़ा सकते हैं।

यमकेश्वर विधानसभा ऋषिकेश तथा दुगड्डा तक बडे़ भूभाग में फैली है, मोदी लहर के सहारे कभी पूर्व में ब्लॉक प्रमुख रही रेणू बिष्ट चुनाव जीत गयी थी लेकिन यमकेश्वर क्षेत्र की जनता की विकास कै लेकर जो आकांक्षायें थी वह पूरी नही हो पाई, एक तो जनप्रतिनिधियों का आम जनमानस से संवादहीनता तथा जनता की मूल समस्याओं पर ध्यान ना देना प्रमुख कारण रहा है आज भी देहरादून ऋषिकेश के सबसे करीबी यह विधानसभा क्षेत्र विकास के नजरिये से बहुत पिछड़ी है, वनतरा तथा अंकिता भण्डारी हत्याकांड को लेकर यमकेश्वर की जनता कहीं ना कहीं नाराज है इसके साथ ही विकास आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए जरुर चुनौती पेश करेगा इसके साथ ही भ्रष्टाचार भी बड़ा मुद्दा साबित हो सकता है।

कुल मिलाकर भाजपा के लिए यमकेश्वर टेढ़ी खीर साबित हो सकती है लेकिन बिषम हालात के बावजूद संघ के कठोर अनुशासन में तपा भाजपा की नीव के पत्थर माने जाने वाले तथा हिन्दू समाज को संगठित करने के लिए अपनी युवावस्था तथा परिवार समाज की जगह राष्ट्र धर्म के लिए सब कुछ न्यौछावर करने वाले यमकेश्वर के बनाली गाँव के ही मूल निवासी ऋषि कण्डवाल यमकेश्वर क्षेत्र में एक अलग पहचान रखते हैं आम आदमी से सीधे संवाद तथा उनके सुख दुःख में हर समय साथ रहने वाले नेता की छवि के साथ ही सरलता सहजता के साथ ही सर्व शुलभता उनके पक्ष में जाती है। वे एक कुशल संगठनकर्ता के साथ ही सबको साथ लेकर चलने की योग्यता रखते हैं। यद्यपि भाजपा के पास नेताओं की लम्बी जमात है लेकिन विपरीत से विपरीत हालात में भाजपा के लिए जीत का रास्ता सफल बनाने के लिए ऋषि कण्डवाल एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं,

Related articles

*भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित हुई बैठक सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की गरिमामयी उपस्थिति...

भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में उपस्थित...

*सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU*सैनिक परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा मे राहत*

सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU सैनिक...

*एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. डॉ अम्बिका प्रसाद*

एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. शब्दों से शायद ही पूरी होगी..?एक दर्द है पीढ़ी-दर-पीढ़ी का..जो वंशानुगत सालता...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ओरिएंटेशन एवं करियर काउंसलिंग...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त...