पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत के नेतृत्व में वीरांगना शशि रावत जी से निज आवास पर पंहुच कर मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं तथा समाधान को लेकर की चर्चा।

Date:

Share post:


पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के प्रतिनिधियों ने वार्ड नंबर 40 जशोदारपुर में वीर माता शशि रावत के आवास पर पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना और उनकी मदद के लिए आश्वासन दिया। वीर माता शशि रावत के पति शहीद राजेंद्र सिंह रावत की शहादत 24 जनवरी 2024 को 877 ए एस सी बटालियन में सेवा के दौरान हुई थी।
समिति के प्रतिनिधियों ने वीर माता को आश्वासन दिया कि उनके डॉक्यूमेंटेशन को पूरा करने में मदद की जाएगी ताकि उन्हें अपने हक के लिए आवश्यक दस्तावेज़ प्राप्त हो सकें। समिति ने सी ओ 877 बटालियन ए0एस0सी एवं अभिलेख कार्यालय (एनिमल ट्रांसपोर्ट) बंगलुरु से संपर्क किया और वीर माता के दस्तावेजों को शीघ्र पूरा करने के लिए अनुरोध किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष महिंद्र ने कहा कि पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार हमेशा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की मदद के लिए तैयार रहेगी। उन्होंने वीर माता शशि रावत को आश्वासन दिया कि समिति उनके साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
इस अवसर पर मैं अपनी समिति के उपाध्यक्ष देवेंद्र रावत साब का विशेष आभार प्रकट करता हूं जो अपने हमे वीर माता की समस्याओं से अवगत करवाया।
इस अवसर पर मदन सिंह नेगी जी सचिव, ठाकुर साब, उपाध्यक्ष, अनसूया प्रसाद सेमवाल, उपाध्यक्ष, प्रकाश रावत, मीडिया सचिव, बीरेंद्र साब, सदस्य, राकेश थपलियाल, सदस्य और मोहन सिंह, सदस्य आदि उपस्थित थे।
पूर्व सैनिक एकता जिंदाबाद।

महिंद्र पाल सिंह रावत
अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार।

Related articles

हरैला पर्व पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत की रही गरिमामयी उपस्थिति

कोटद्वार। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति...

कोटद्वार:वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में,एक पेड़ मां के नाम, हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में,एक पेड़ मां के नाम, हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।...

डॉ. पी. डी. बी. एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

डॉ. पी. डी. बी. एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, वृहद पौधारोपण...

सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने हरेला पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, पीपल का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कोटद्वार। उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं सिंचाई राज्य मंत्री...