पीढियों से गरीबी का अभिशाप नही छोड़ रहा पीछा, ग्राम झुंडाई के निराश्रित वृद्ध ठाकुर सिंह रावत के लिए प्रधान मंत्री आवास योजना का आशियाना कहाँ गायब हो गया? युवा देवेंद्र नेगी रिखोला सामने लाये परिवार के दयनीय हालात*

Date:

Share post:

रिखणीखाल-

ग्राम झुंडाई के निराश्रित वृद्ध ठाकुर सिंह रावत के लिए प्रधान मंत्री आवास योजना का आशियाना कहाँ गायब हो गया?

      जानकारी में आया है कि रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम झुंडाई  तोक सकन्याडी निवासी ठाकुर सिंह रावत उम्र 82 वर्ष के लिए प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ मिलने की सम्भावना दूर दूर तक भी नजर नहीं आती। ठाकुर सिंह रावत अपनी  वृद्धा पत्नी के साथ अकेले गाँव में रहते हैं। उनका एक पुत्र, जो कि बेरोजगार होकर दिल्ली, पंजाब रहता है।लेकिन वह भी न फोन ,न कोई आर्थिक मदद करता है।जैसे तैसे अपना जीवन बिता रहा होगा। ठाकुर सिंह रावत व उनकी बीमार पत्नी पशुपालन ,थोड़े-बहुत खेती-बाड़ी से ही गुजारा चलाते हैं। 


      ठाकुर सिंह रावत का बहुत पुराना मकान अब खंडहर व जर्जर हालत में पहुंच गया है।इस भारी बरसात में जगह-जगह से पानी टपकता है,किसी तरह प्लास्टिक की पन्नी डालकर जीवनयापन करते हैं। उनकी पत्नी भी अक्सर बीमार ही रहती है,उसके हाथ में फ्रेक्चर व हड्डी टूटी हुई है ,इलाज के लिए भी पैसे व लाना ले जाने वाला नहीं है।जायें तो कहाँ जायें?मकान  बुरी तरह लीकेज व जीर्ण शीर्ण हालत में है।मकान के अन्दर घास जमी है।मकान का पलस्तर  सरिया गिरता जा रहा है।बात करते समय उनकी पत्नी के ऑसू तक नहीं थम रहे हैं। स्वयं के लिए खाना बनाने के लिए असमर्थ हैं। रात में मकान के बाहर ही पन्नी डालकर चारपाई लगा कर सोते हैं। मकान चारों तरफ से जर्जर हो गया है,कभी भी जमींदोज हो सकता है।हर समय भय सताता रहता है।मकान में विद्युत व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं है।यों ही अंधेरे में रहते हैं। ये परिवार मूल रूप से रिखणीखाल के ही ग्राम सिलबेडीं से आया हुआ है।इनको लगभग तीन पीढ़ी हुये हैं। 


    उनका ये भी कहना है कि पहले के पशुबाडा का भी भुगतान नहीं मिला है।अब ऐसे में क्या उम्मीद लगायें कि अभी भी प्रधान मंत्री आवास योजना का आशियाना का लाभ मिले।उनकी पारिवारिक परिस्थिति बहुत ही दयनीय है।


   वे अपना बैंक विवरण भी साझा कर रहे हैं कि जिससे भी जो आर्थिक सहयोग हो सके,कर सकें। उनका उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक रथुवाढाब में खाता है,जिसका खाता संख्या 4227027584 तथा IFSC Code- SBINORRUTGB है।


  कहा जा रहा है कि उन्होंने अभी प्रधान मंत्री आवास योजना के लाभ के लिए आवेदन किया है,लेकिन कब तक धनराशि मिलेगी,ये जिला प्रशासन ही बता सकता है?

Related articles

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...