जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जिलापूर्ति अधिकारी के. एस. कोहली के नेतृत्व में आपदा प्रभावितों को राशन और दैनिक आवश्यकता की सामग्री हैली सेवाओं के माध्यम से पहुंचाई जा रहा है

Date:

Share post:

आखिर दो दिन बाद आज मौसम ने साथ दिया तो आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हेली के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई गई।

माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जारी निर्देशों तथा जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्री प्रतीक जैन की निगरानी में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग रुद्रप्रयाग के द्वारा तहसील बसुकेदार में आई आपदा से प्रभावित परिवारों तथा अंतिम व्यक्ति तक राशन और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बिपरीत परिस्थियाँ होने के बावजूद समय अधिकारी, कर्मचारी प्रभावित क्षेत्र में दिन रात डटे हुए हैं ।

जिला पूर्ति अधिकारी के एस कोहली ने बताया कि तहसील बासुकेदार के बांगर क्षेत्र में दिनांक २८ अगस्त २५ को आई आपदा में संपूर्ण बांगर क्षेत्र के ग्राम डुंगर, बड़ेथ, जौला, ताल जामन, उछोला, बक्सीर, मथ्या गांव, घंघासु, भुनाल गांव, खोड़, स्यूर, किमाना, दानकोट, पाटियों, डाँगी, कुड़ी अदुली, भटवाड़ी, बकोला, आदि ८ से १० ग्राम पंचायतों का जनपद मुख्यालय से कट गया। इस आपदा से सभी मोटर मार्ग और पैदल रास्ते पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं ।

ऐसे में विभाग के सामने आपदा प्रभावितों तक राहत सामग्री पहुँचाना बहुत बड़ी चुनौती थी । जिला पूर्ति अधिकारी कोहली ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय द्वारा कड़े निर्देश दिए गए कि किसी भी दशा में कोई प्रभावित व्यक्ति /परिवार राहत सामग्री से वंचित न रहे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया गया ।

जिला पूर्ति अधिकारी कोहली ने अवगत कराया कि ताल जामन में प्रभावितों को राहत सामग्री, पानी आदि को ५ से ६ किलोमीटर से अधिक मजदूरों के माध्यम से पहुंचाई गई जी भी साधन उपलब्ध थे और जिस भी तरीके से प्रभावितों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा सकती थी विभाग द्वारा वो प्रयास किए गए और उसमें सफल भी हुए। इसके अतिरिक्त उछोला में हेली के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई गई, और आवश्यक्तानुसार लगातार सहायता पहुंचाई जा रही है। डीएम साहब के निर्देश पर तालजामन, डुंगर, बड़ेथ, जौला, उछोला आदि विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक किचन से प्रभावितों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है । उक्त सभी स्थानों पर खाद्य विभाग की टीम रात दिन निरंतर डटी हुई है ।

जिला पूर्ति अधिकारी कोहली ने बताया कि सभी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में माह सितम्बर २५ तक का सरकारी राशन उचित मूल्य विक्रेताओं के द्वारा बांटा जा रहा है ।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर सभी प्रभावित क्षेत्रों में माह अक्टूबर २०२५ का सरकारी राशन भी उपलब्ध संशाधन से भेजा जा रहा है।

जिला पूर्ति अधिकारी के एस कोहली ने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक राशन, दैनिक उपयोग की वस्तुएं पहुचाईं जा रही है, संचालित सभी राहत शिविरों में ठहराये गए प्रभावित परिवारों और उनके परिजनों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसकी जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्वयं निगरानी की जा रही है ।

Related articles

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त स्वच्छता जागरूकता शिविर

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त...

*राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर होगी गहन चर्चा*।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर...

*सैनिक विधवा: सम्मान और न्याय की लड़ाई .आलेख महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति* *अलग खबर डाटकाम*

सैनिक विधवा: सम्मान और न्याय की लड़ाई .. वर्दी उसने नहीं पहनी, लेकिन सबसे लंबी लड़ाई उसी की है ...

*स्वच्छता: व्यक्ति से राष्ट्र तक का अनुशासन पर्वएक शैक्षिक एवं सामाजिक चिंतनलेखक: राजीव थपलियाल, प्रधानाध्यापकरा.प्रा.वि. मेरूड़ा, विकासखंड – जयहरीखाल, पौड़ी गढ़वाल*

स्वच्छता: व्यक्ति से राष्ट्र तक का अनुशासन पर्वएक शैक्षिक एवं सामाजिक चिंतनलेखक: राजीव थपलियाल, प्रधानाध्यापकरा.प्रा.वि. मेरूड़ा, विकासखंड -...